22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालउज्जैन के चरक अस्पताल में मरीज के परिजनों ने मचाया उत्पात, पुलिस...

उज्जैन के चरक अस्पताल में मरीज के परिजनों ने मचाया उत्पात, पुलिस की मौजूदगी में ICU में की तोड़फोड़

Published on

उज्जैन।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय चरक चिकित्सालय में देर रात एक मरीज के परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां पर एक बच्ची को उपचार के लिए लाया गया था। जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बच्ची का इलाज ठीक से नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। स्टाफ और डॉक्टर के साथ मारपीट भी की गई। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक विश्व बैंक कालोनी निवासी एक परिवार सोमवार देर रात 14 साल की बच्ची को लेकर चरक अस्पताल आया था। इस बच्ची को चोट लगी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती किया लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने बच्ची को इंदौर रेफर कर दिया। इसी बात पर उस बच्ची को लाने वाले लोग भड़क गए और उन्होंने अस्पताल स्टॉफ से बदसलूकी शुरू कर दी।

थोड़ी देर बात आक्रोशित युवकों ने ICU में मॉनिटर और उपचार सामग्री में तोड़फोड़ की। चरक अस्पताल मेन गेट के कांच में भी तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से भी मारपीट की। आरोप है कि उत्पात करने वालों ने नर्सों से भी अभद्रता की। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले जो बालिका भर्ती थी उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली के CSP राहुल देशमुख ने इन आरोपों को खारिज किया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पहले मरीज जो एक छोटी बच्ची थी उसे बेहतर इलाज दिलाने की थी। CSP ने बताया कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दूसरी तरफ अस्पताल में उपद्रव और मारपीट होने से कर्मचारी दहशत में है। इसी वजह से मंगलवार सुबह से कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने कलेक्टरेट जाकर ज्ञापन भी सौंपा। अस्पताल स्टॉफ ने पूरी घटना का CCTV फुटेज जारी कर दावा किया इस पूरी वारदात में अस्पताल के 9 कर्मचारी घायल हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी वे काम पर नहीं जाएंगे।

Latest articles

एयरपोर्ट शहर का आईना, ट्रैफिक और अतिक्रमण मुक्त हो राजाभोज विमानतल परिसर : सांसद आलोक शर्मा

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में राजाभोज एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की दूसरी...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

More like this

एयरपोर्ट शहर का आईना, ट्रैफिक और अतिक्रमण मुक्त हो राजाभोज विमानतल परिसर : सांसद आलोक शर्मा

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में राजाभोज एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की दूसरी...

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...