14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में...

हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में आखिरी सांसें गिन रहा लश्कर का को-फाउंडर

Published on

इस्लामाबाद:

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के सह-संस्थापक आमिर हमजा के अचानक अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आने से अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि 66 वर्षीय हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गयाा था। उसे आईएसआई की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके तीन दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के हाई प्रोफाइल ऑपरेटिव और आतंकियों को भर्ती करने के जिम्मेदार अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर जहन्नुम पहुंचा दिया था।

अमेरिका ने घोषित किया था वैश्विक आतंकी
मंगलवार शाम को लश्कर के समर्थक टेलीग्राम चैनलों पर घबराहट साफ दिखाई थी। सदस्यों से संकट के दौरान मजबूत बने रहने को कहा गया, जबकि इस बात पर जोर दिया गया कि यह एक दुर्घटना थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर से ताल्लुक रखने वाले आमिर हमजा के पास लश्कर की पत्रिकाओं के संपादन की जिम्मेदारी है। हमजा को अगस्त 2012 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

हाफिज सईद का करीबी
हमजा लश्कर के प्रमुख हाफिज सईद और शीर्ष कमांडर अब्दुल रहमान मक्की का करीबी थी, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित किया है। हमजा को आतंकवादी संगठन की केंद्रीय समिति में नामित किया गया था। लश्कर के प्रचार को संभालने से पहले हमजा एक सक्रिय आतंकवादी था। 2000 के दशक की शुरुआत में वह भारत में सक्रिय था। हमजा और सैफुल्लाह साल 2005 में बेंगुलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर हमले की साजिश रचने में शामिल थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...