15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयभाई की जान की भीख मांगती रही बहन, कोई नहीं आया बचाने,...

भाई की जान की भीख मांगती रही बहन, कोई नहीं आया बचाने, दिल्ली में दर्दनाक हत्याकांड

Published on

नई दिल्ली:

बाइक टैक्सी चलाकर परिवार पालने वाला कंवलजीत जिस दर्दनाक अंदाज में मारा गया, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। उसकी छोटी बहन प्रीति ने बताया कि मां-बाप पहले ही नहीं हैं, कंवलजीत ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। पहले वह एक डिलिवरी कंपनी में काम करता था, अब बाइक टैक्सी चलाकर घर चला रहा था। लेकिन सोमवार को जो हुआ, उसने सब कुछ खत्म कर दिया।

प्रीति ने बताया कि जब भाई पर हमला हुआ, वह पूरे मोहल्ले में ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा। छोटी बहन लोगों के घरों के दरवाजे पीटती रही, लेकिन कोई नहीं आया। जब भाई की जान जा चुकी थी, तब लोग बाहर निकले।

लगातार वार करते रहे आरोपी
मृतक की पत्नी ज्योति ने बताया कि सोमवार को ही वह उसे हॉस्पिटल से अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज करवाकर लाया था। कंवलजीत नहाने के लिए बाथरूम गया था। तभी आरोपी दबे पांव ऊपर पहुंचे और बाथरूम में ही पीछे से चाकू से हमला कर दिया। उस वक्त उसने कपड़े भी नहीं पहने थे। जान बचाने के लिए वह भागता हुआ सीढ़ियों से नीचे गली में आया। लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे और लगातार वार करते रहे। त्नी ने बताया कि बार-बार बोल रहा था, मुझे बचा लो, मुझे बचा लो… लेकिन कोई नहीं आया। मैं खुद भी उठने की हालत में नहीं थी।

किसी ने दरवाजा नहीं खोला
प्रीति ने बताया कि उसका भाई गली में मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगर लोग बाहर निकलते तो हमलावर भाग जाते और भाई की जान बच जाती। लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने कंवलजीत पर चाकू से 30 से ज्यादा बार हमला किया। उसकी छाती और पेट पूरी तरह छलनी कर दी गई। सब कुछ बाहर आ चुका था।

नाबालिग पहले भी कर चुका है कत्ल
मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। पता चला है कि इसी नाबालिग ने पिछले साल जुलाई में भी इसी इलाके में एक युवक की हत्या की थी। तब भी वह पकड़ा गया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण कुछ वक्त बाद छूट गया। अब एक बार फिर उसी ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। कंवलजीत की हत्या के बाद उसके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए। पत्नी बीमार है और बहन की जिम्मेदारी उठाने वाला भी अब कोई नहीं बचा।

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...