15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान से डरावना माहौल, बारिश के साथ गिरे ओले, मेट्रो...

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान से डरावना माहौल, बारिश के साथ गिरे ओले, मेट्रो प्रभावित

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन रात होते ही धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने माहौल बदल दिया। कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। साउथ, नॉर्थ और वेस्ट दिल्ली में ओले भी गिरे हैं।

आंधी के बाद सड़कों पर धूल का गुबार
आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में भी व्यवधान की खबरें हैं। हालांकि, हल्की बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

कई जगह टूटे पेड़
दिल्ली और नोएडा में तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। दिल्ली में तीन मूर्ति मार्ग और जनपथ रोड पर पेड़ उखड़ने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। नोएडा में भी तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। ओलावृष्टि ने कई इलाकों में मौसम को और ठंडा कर दिया, लेकिन इससे वाहनों और संपत्तियों को नुकसान की भी खबरें हैं।

कई जगह मेट्रो पर लगा ब्रेक
खराब मौसम के कारण दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पिंक लाइन मेट्रो पिछले 15 मिनट से आईएनए स्टेशन पर फंसी हुई है। तेज आंधी और बिजली के चलते सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेट्रो की स्पीड स्लो कर दी गई है। कुछ जगहों पर, जहां मेट्रो लाइन के आसपास पेड़ हैं, वहां ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया है।

इसके अलावा, यलो लाइन पर भी बड़ा व्यवधान देखा जा रहा है। दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि यलो लाइन पर विश्वविद्यालय स्टेशन से आगे कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी, और मेट्रो केवल विश्वविद्यालय तक ही चलेगी। तेज आंधी और बिजली के चलते सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत मेट्रो की स्पीड कम की गई है, और कुछ जगहों पर, जहां लाइन के आसपास पेड़ हैं, ट्रेनों को पूरी तरह रोक दिया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली में प्रवेश करने वाला बादल समूह दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा। अगले एक घंटे में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...