15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 2...

सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 2 जून को सुनाया जाएगा निर्णय

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता सत्येंद्र जैन की ओर से बीजेपी विधायक करनैल सिंह के खिलाफ दायर की गई आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लेने के बारे में निर्णय लेने के लिए 2 जून की तारीख तय की है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने संज्ञान के बिंदु पर जैन और सिंह के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

जस्टिस दलाल ने कहा, ‘संज्ञान के मुद्दे पर दलीलें सुनी गईं। पक्षकारों को 24 मई तक अधिकतम पांच पृष्ठों का लिखित निवेदन, यदि कोई हो तो, दाखिल करने की छूट है। मामले पर स्पष्टीकरण के लिए 2 जून, 2025 की तिथि तय की जाए।’ जैन ने सिंह पर 19 जनवरी को एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में मानहानिकारक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि ईडी ने उनके (जैन के) घर से 37 किलोग्राम सोना बरामद किया। जैन के अनुसार सिंह ने यह भी कहा कि आप नेता के नाम पर 1,100 एकड़ जमीन है और यह संपत्ति भ्रष्टाचार और धनशोधन से अर्जित की गई है। इन आरोपों को सत्येंद्र जैन ने झूठा, बेबुनियाद और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। जैन ने अपने वकील के माध्यम से यह याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया कि विपक्षी नेता ने जानबूझकर उनके खिलाफ झूठे बयान दिए, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक साख को ठेस पहुंची है।

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...