13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम यूरेनियम संवर्द्धन कभी बंद नहीं करेंगे… ईरान का अमेरिका को दो-टूक...

हम यूरेनियम संवर्द्धन कभी बंद नहीं करेंगे… ईरान का अमेरिका को दो-टूक जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Published on

तेहरान

ईरान के शीर्ष राजनयिक ने बुधवार को इस बात पर बल दिया कि तेहरान कभी भी यूरेनियम का संवर्द्धन बंद नहीं करेगा।ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची की यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद आई है जिसमें संभावित समझौते के विवरण पर विशेषज्ञ स्तर पर बातचीत भी शामिल है।हालांकि, अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पश्चिम एशिया राजदूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान को संवर्द्धन बंद करना होगा, जिसे उसने कई बड़े देशों के साथ 2015 में हुए परमाणु करार के तहत नहीं किया था।

‘ईरान में यूरेनियम संवर्द्धन जारी रहेगा’
सरकारी टेलीविजन के अनुसार, अरागची ने कहा, ”मैंने पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से दोहराता हूं: ईरान में यूरेनियम संवर्द्धन जारी रहेगा- समझौते के साथ या बिना समझौते के।” अरागची ने कहा कि ईरान, अमेरिका के साथ वार्ता को लेकर ”फिलहाल इस बात पर मंथन कर रहा है कि उसे अगले दौर में हिस्सा लेना है या नहीं और कब हिस्सा लेना है”।

ईरान बोला- हम बातचीत से पीछे नहीं हट रहे
अमेरिका और वार्ता में मध्यस्थता कर रहे ओमान ने अभी तक पांचवें दौर की वार्ता की घोषणा नहीं की है। अरागची ने कहा, ”हम बातचीत से कभी पीछे नहीं हटे हैं। हम हमेशा बातचीत की मेज पर मौजूद रहेंगे और हमारी मौजूदगी का मुख्य कारण ईरानी लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है। हम जरूरत से अधिक मांगों और बयानबाजी के खिलाफ हैं।”

खामेनेई ने अमेरिका से बातचीत पर यह कहा
अरागची की टिप्पणी ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि वार्ता से कोई समझौता होगा। खामेनेई ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता से कोई नतीजा निकलेगा।”

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...