13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं दुनिया के सामने अकेला खड़ा हूं… अमेरिका में इजरायली कर्मचारियों की...

मैं दुनिया के सामने अकेला खड़ा हूं… अमेरिका में इजरायली कर्मचारियों की हत्या पर भड़के पीएम नेतन्याहू, जानें किसे बताया जिम्मेदार

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी स्थित इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायलियों के खिलाफ लगातार हो रही भड़काऊ बातें इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं। नेतन्याहू ने कहा कि आतंक के खिलाफ मैं दुनिया के सामने अकेला हूं लेकिन मजबूती से खड़ा हूं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। नेतन्याहू ने एक बार फिर फिलिस्तीनी गुट हमास को खत्म करने की बात भी दोहराई है।

कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास दोनों कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या की गई है। नेतन्याहू ने कहा कि ऑनलाइन यहूदी विरोधी भाषणों से विदेशों में इजरायलियों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। इस हमले के बाद नेतन्याहू ने सभी इजरायली दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा तुरंत बढ़ाने का आदेश दिया है। इजरायल सरकार ने दूसरे देशों से अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

गाजा पर नियंत्रण हासिल करेंगे: नेतन्याहू
बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहराया कि इजरायल गाजा पट्टी पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल सरकार वॉशिंगटन डीसी की इस घटना की पूरी जांच कराएगी और हर हाल में दोषियों को सजा दिलाकर रहेगी। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने भी इस घटना को यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य’ कहा है।

वॉशिंगटन स्थित कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर इजरायली दूतावास कर्मचारियों को गोली मारी गई है। यह संग्रहालय देश की राजधानी में एफबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है। अमेरिकी पुलिस ने अभी गोलीबारी की घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने इस घटना की जांच शुरू कर देने की बात कही है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने घटना में एक पुरुष और एक महिला को गोली मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों कैपिटल यहूदी संग्रहालय से बाहर निकले थे, तभी इन पर हमला किया गया। नोएम ने ,कहा कि हम सक्रियता से इस घटना की जांच कर रहे हैं और मामले की जानकारी के लिए काम कर रहे हैं। हम अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...