5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेललगातार 3 शतक, एक दिन में टांग दिए 498 रन… टेस्ट सीरीज...

लगातार 3 शतक, एक दिन में टांग दिए 498 रन… टेस्ट सीरीज से पहले अंग्रेजों ने दी टीम इंडिया को टेंशन

Published on

ट्रेंट ब्रिज

अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। वहां टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसलिए चयन समिति को नया कप्तान चुनने में मुश्किल हो रही है। शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। खबरों के अनुसार, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा शनिवार को हो सकती है। रोहित और विराट के बिना, टीम इंडिया नए खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड जाएगी। उनके लिए यह दौरा आसान नहीं होगा। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी इंग्लैंड ने शुरू कर दी है।

इंग्लैंड ने खड़ी कर दी टेंशन
इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच एक टेस्ट मैच शुरू हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी प्रैक्टिस की है। इंग्लैंड के टॉप तीन बल्लेबाज, जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप ने शतक बनाए हैं। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को चेतावनी दी है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह कप्तान हो सकते हैं। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हो सकते हैं। उनके सामने इंग्लैंड के इन टॉप बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी।

जिम्बाब्वे को जमकर धोया
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर 41.3 ओवर में 231 रन बनाए। बेन डकेट ने 134 गेंदों में 20 चौके और 2 छक्के मारकर 140 रन बनाए और आउट हो गए। घर पर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों की यह तीसरी सबसे अच्छी साझेदारी थी। 1960 में कॉवड्रे और जॉफ पुलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 290 रन बनाए थे। 1924 में हॉब्स और सटक्लिफ ने अफ्रीका के खिलाफ 268 रन की साझेदारी की थी। जैक और क्रॉली ने एथर्टन और गूच का 1990 में भारत के खिलाफ 225 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ओली पोप ने भी ठोका शतक
जैक ने बाद में ओली पोप के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 171 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 124 रन बनाए और आउट हो गए। पोप 132 गेंदों में 125 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में आठवां शतक है। उन्होंने 8 अलग-अलग देशों के खिलाफ यह शतक बनाया है। इंग्लैंड ने 79 ओवर में 2 विकेट खोकर 440 रन बनाए हैं। पोप और जो रूट (27) अभी भी मैदान पर खेल रहे थे। मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी दिखाई है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के इन फॉर्म बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा।

एक दिन में 498 रन बना डाले
क्राउली, बेन डकेट और ओली पोप के शतक के दम पर इंग्लैंड की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही दिन 498 रन का स्कोर बोर्ड पर तान दिया। इंग्लैंड के लिए पोप 169 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर लौटे। इसके अलावा जो रूट ने भी 34 रन की पारी खेली।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...