14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के सेन डिएगो में क्रैश हुआ निजी विमान, कई लोगों की...

अमेरिका के सेन डिएगो में क्रैश हुआ निजी विमान, कई लोगों की मौत, जेट ईंधन ने जमीन पर लगाई आग

Published on

सेन डिएगो

अमेरिका के सेन डिएगो इलाके में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान में सवार कई लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग सहायक प्रमुख डैन एडी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वे इस बात की जांच करेंगे कि क्या विमान किसी बिजली के तार से टकराया था। उन्होंने बताया कि जमीन पर कोई घायल नहीं हुआ है।

विमान में कितने यात्री थे सवार?
सेन डिएगो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि विमान में आठ से 10 लोग सवार हो सकते थे, लेकिन उन्हें अबतक यह जानकारी नहीं है कि उसमें कितने लोग सवार थे। सेन डिएगो के सहायक अग्निशमन प्रमुख डैन एडी ने कहा कि जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ। एडी ने कहा, ”जब विमान सड़क पर गिरा, तो उसमें भरा जेट ईंधन फैल गया और सड़क के दोनों ओर खड़ी प्रत्येक कार इसकी चपेट में आ गई।” उन्होंने कहा, ” आप देख सकते हैं कि सड़क के दोनों ओर कार जल रही थी।”

कहां से आ रहा था दुर्घटनाग्रस्त विमान
सेन डिएगो के अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन कहा है कि यह मिडवेस्ट से आ रहा था। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइट अवेयर’ ने बताया कि विमान सेसना साइटेशन-2 मॉडल का था, जो कंसास के विचिटा स्थित छोटे कर्नल जेम्स जबारा हवाई अड्डे से तड़के 3:47 बजे सेन डिएगो के मोंटगोमेरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव हवाई अड्डे पर पहुंचने वाला था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...