11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने यूक्रेन पर बोला भीषण हमला, कीव पर ड्रोन और मिसाइलों...

रूस ने यूक्रेन पर बोला भीषण हमला, कीव पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, धमाकों से हिली यूक्रेनी राजधानी

Published on

कीव

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर शनिवार तड़के ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया, जिससे पूरे शहर में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और कीव के अनेक लोगों को भूमिगत ‘सबवे स्टेशन’ में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह हमला ऐसे समय में किया गया जब कुछ घंटे पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच बंदियों की अदला-बदली की शुरुआत हुई। इस्तांबुल में पिछले सप्ताह हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के पहले चरण में सैकड़ों सैनिकों और आम लोगों को अदला-बदली के तहत रिहा किया गया।

कीव सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि शनिवार तड़के आसमान में रोकी गईं मिसाइल और ड्रोन का मलबा शहर के कम से कम चार जिलों में गिरा। तकाचेंको के अनुसार, हमले के बाद छह लोगों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता पड़ी और कीव के सोलोमियान्स्की जिले में दो जगहों पर आग लग गई।

रात भर बजती रही हमले की चेतावनी
स्थानीय निवासी यूरी बॉन्डार्चुक ने कहा कि हमेशा की तरह ही हवाई हमले का सायरन बजा और फिर ड्रोन उड़ने लगे तथा कुछ ही क्षणों बाद एक धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने अपने अपार्टमेंट को हुए नुकसान के बारे में कहा, ‘बालकनी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, खिड़कियां और दरवाजे भी नष्ट हो गए हैं।’ कीव में रात भर करीब सात घंटे से अधिक समय तक मिसाइलों और ड्रोन के आने संबंधित हवाई हमले की चेतावनी जारी रही।

रूसी हमले से पहले, शहर के मेयर विताली क्लित्स्को ने कीव निवासियों को सचेत किया था कि 20 से अधिक रूसी हमलावर ड्रोन कीव की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान ड्रोन का मलबा कीव के ओबोलोन जिले में एक ‘शॉपिंग मॉल’ और एक रिहायशी इमारत पर गिरा। क्लित्स्को ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

बंधकों की पहली अदला-बदली
रूस और यूक्रेन के बीच एक-एक हजार बंदियों की अदला-बदली होनी है और शुक्रवार को इसका पहला चरण था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पहले चरण में 390 यूक्रेनी वापस लाए गए तथा सप्ताहांत में और लोगों को रहा किए जाने की उम्मीद है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे भी यूक्रेन से भी इतने ही बंदी वापस मिले हैं। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि यह अदला-बदली उत्तरी यूक्रेन में बेलारूस की सीमा पर हुई।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रिहा किए गए रूसियों को चिकित्सा उपचार के लिए बेलारूस ले जाया गया है। रिहा किए गए लोग शुक्रवार को जब चिकित्सा प्रतिष्ठान में दाखिल हुए तो उनके हाथों में रिश्तेदारों और प्रियजनों के नाम और तस्वीरों की तख्तियां थीं। वे अपने प्रियजनों के नाम पुकार रहे थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...