11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर धोया, दुनिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर धोया, दुनिया के सामने बेनकाब किया आतंकी चेहरा

Published on

न्यूयॉर्क

आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जमकर धोया है। भारत ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। इस दौरान 2008 के मुंबई हमलों और पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या समेत दशकों से चले आ रहे आतंकवादी हमलों पर इस्लामाबाद का आतंकी चेहरा बेनकाब किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा के दौरान पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी।

हरीश ने नागरिकों, मानवीय कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों के लिए उभरते खतरों से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही जवाबदेही तंत्र को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘मैं कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं।’

आतंकवाद पर खोली पाकिस्तान की पोल
हरीश ने कहा कि भारत ने दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है। इसमें मुंबई शहर पर हुए 26/11 के भयानक हमले से लेकर अप्रैल 2025 में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है। उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तानी आतंकवाद के शिकार मुख्य रूप से नागरिक रहे हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य हमारी समृद्धि, प्रगति और मनोबल पर हमला करना रहा है। ऐसे देश के लिए नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा में भाग लेना भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है।’

भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया, जो सैन्य टकराव के रूप में घटित हुआ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। भारत ने 7 मई की सुबह तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसमें 9 जगहों पर आतंकवादी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमला शुरू किया, जिससे सैन्य संघर्ष में तेजी आई। पाकिस्तानी हमले को नाकाम करते हुए भारत ने जवाबी कार्रवाई की और उसके 11 एयरबेस पर स्ट्राइक की। 10 मई को दोनों पक्षों में एक दूसरे पर हमले रोकने के लिए सहमति बनी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...