11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने दिया भारत के साथ सीजफायर जारी रखने का भरोसा, परमाणु...

पाकिस्तान ने दिया भारत के साथ सीजफायर जारी रखने का भरोसा, परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर बड़ा बयान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ सीजफायर पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचार का एक स्थापित चैनल है, जिसके जरिए तनाव कम करने पर काम किया जा रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में सैन्य संघर्ष शुरू हो गया था। चार दिन के संघर्ष के बाद दोनों पक्ष 10 मई को सीजफायर करने पर राजी हुए। इस दौरान पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों के भारतीय हमलों के जद में आने की अपुष्ट रिपोर्ट भी सामने आई थीं। इस पर पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि हम भारत के साथ हुए संघर्षविराम को लेकर गंभीर है। पाकिस्तान चाहता है कि यह बना रहे और दोनों मुल्कों में तनाव कम हो ताकि स्थिरता आए और मुद्दों का समाधान हो सके। खान ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) एक दूसरे से बात कर रहे हैं।

सिंधु संधि पर पाक पीछे नहीं हटेगा
सिंधु जल संधि को निलंबित करने के सवाल पर शफकत ने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान अपने सैद्धांतिक रुख पर कायम है। सिंधु जल संधि में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो एकतरफा संधि को निलंबित या रद्द करने की अनुमति दे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पाकिस्तान को उसके पानी का सही हिस्सा लगातार मिलता रहे।

पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर को एक दिन के लिए भी बंद नहीं किया है। भारतीय पक्ष ही 7 मई के बाद से तीर्थयात्रियों को आने की अनुमति नहीं दे रहा है। उन्होंने दावा किया है कि धार्मिक आस्था को देखते हुए पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर को लगातार खुला रखने का फैसला लिया।

पाकिस्तान के सभी परमाणु हथियार सुरक्षित
पाकिस्तान ने कहा कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि देश अपनी परमाणु सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में मीडिया में आ रही रिपोर्ट पर पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हमारे नहीं भारत के परमाणु शस्त्रागार पर चिंतित होना चाहिए। पाक ने कहा कि भारत का मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य परमाणु सुरक्षा चिंता पैदा करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...