9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलप्लेऑफ में जगह बना चुकी टीमों की हार का सिलसिला जारी, 206...

प्लेऑफ में जगह बना चुकी टीमों की हार का सिलसिला जारी, 206 रन बनाकर दिल्ली से हारी पंजाब

Published on

जयपुर:

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी टीमों के हार का सिलसिला जारी है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद पंजाब किंग्स को भी हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने सवाई मान सिंह स्टेडियम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 206 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्ले से दिल्ली के लिए समीर रिजवी और करुण नायर हीरो रहे। यह सीजन में दिल्ली का आखिरी मुकाबला था। 15 पॉइंट के साथ टीम टेबल में 5वें स्थान पर रही।

समीर रिजवी ने नाबाद फिफ्टी ठोकी
युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। 22 गेंदों पर रिजवी फिफ्टी तक पहुंचे। वह 25 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में रिजवी ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर छक्का लगाकर मैच फिनिश किया। करुण नायर के बल्ले से 27 गेंद पर 44 रनों की पारी निकली। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के मारे।

पंजाब के लिए अय्यर ने फिफ्टी ठोकी
पंजाब किंग्स के लिए मार्कस स्टोइनिस के 16 गेंद में नाबाद 44 रन और श्रेयस अय्यर ने 34 गेंद में 53 रन बनाये। स्टोइनिस ने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके जड़कर पंजाब को 200 रन के पार पहुंचाया। दिल्ली को पहली सफलता जल्दी ही मिली जब प्रियांश आर्य (छह) ने मुस्तफिजुर रहमान की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा दिया। जोश इंगलिस ने मुकेश कुमार को दो चौके लगाकर शुरुआत की जबकि प्रभसिमरन सिंह ने मुस्तफिजुर को चौका लगाया।

प्रभसिमरन ने मोहित शर्मा को दो चौके लगाये। पावरप्ले के आखिरी ओवर में विराज निगम को इंगलिस ने एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन फिर गुगली पर चकमा खा गए और स्टब्स ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश करके उन्हें पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 32 रन ठोके। इसके बाद पंजाब के कप्तान अय्यर क्रीज पर आये और चौके के साथ खाता खोला। इस बीच प्रभसिमरन ने कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर निगम को भी नहीं बख्शा। निगम ने हालांकि उनकी पारी का नौवे ओवर में अंत किया।

इसके बावजूद अय्यर विचलित नहीं हुए और कुलदीप को स्लॉग स्वीप पर डीप मिडविकेट में छक्का लगाया। निगम ने दसवां ओवर किफायती डाला। पंजाब ने दस ओवर में तीन विकेट पर 97 रन बनाये थे। शशांक सिंह को मुस्तफिजुर ने स्टब्स के हाथों लपकवाया। मुकेश ने हालांकि अगले ओवर में दो छक्के, दो चौके और तीन अतिरिक्त समेत 25 रन दे डाले। अय्यर को कुलदीप ने मोहित के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा। मोहित ने इससे पहले स्टोइनिस का कैच छोड़ा था जिन्होंने उनके ओवर में 22 रन निकाले।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...