18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: गुना में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर साधु ने त्रिशूल से...

MP: गुना में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर साधु ने त्रिशूल से किया हमला, थाना प्रभारी घायल

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मधुसूदनगढ़ में एक साधु ने पुलिस अधिकारी पर त्रिशूल से हमला बोल दिया. जिससे जामनेर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि शनिवार को प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था. उसी वक्त साधु भड़क गया और हमला कर दिया. इस दौरान एक महिला भी अतिक्रमण हटाने के विरोध में उतर आई और जहर पीने की भी कोशिश की.

दरअसल मक्सूदनगढ़ में बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. पूर्व कलेक्टर ने भोपाल रोड पर बस स्टैंड के लिए जगह आरक्षित की थी. हालांकि जिस जमीन पर बस स्टैंड बनाने की तैयारी थी वहां अतिक्रमणकारियों का कब्जा था. अतिक्रमण हटाने के लिए बीजेपी नेता रूद्रदेव सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुहार भी लगाई थी.

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला शनिवार को जब उक्त जमीन पर पहुंचा तो एक साधु ने त्रिशूल से जामनेर थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा के ऊपर हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हमला करने वाले साधु को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसी दौरान एक अतिक्रमणकारी महिला ने भी जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की.

SDM चाचौड़ा कास कुमार आनंद ने बताया कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. इसी दौरान एक साधु ने थाना प्रभारी पर त्रिशूल से हमला कर दिया. जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए. इस दौरान एक अतिक्रमणकारी महिला ने जहर पीने की भी कोशिश की. जिस जमीन पर लोगों ने कब्जा किया था, वो बस स्टैंड के लिए आरक्षित थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...