11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश को बेच दिया… सियासी उथल-पुथल के बीच शेख हसीना का यूनुस...

बांग्लादेश को बेच दिया… सियासी उथल-पुथल के बीच शेख हसीना का यूनुस पर बड़ा हमला, पिता की मौत से जोड़ा कनेक्शन

Published on

ढाका

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अमेरिका की कठपुतली बन गए हैं। हसीना ने यूनुस को कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला और बांग्लादेशी जमीन को अमेरिका को बेचने वाला नेता कहा है। हसीना की ओर से यूनुस पर ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब बांग्लादेश में राजनीतिक उथल पुथल है। सेना प्रमुख जनरल जमां की ओर से चुनाव कराने के अल्टीमेटम के बाद यूनुस ने इस्तीफे की धमकी दी है। यूनुस के इस्तीफे की अटकलों के बीच बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।

शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि यूनुस चरमपंथी समूहों के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। अवामी लीग पर बैन लगाने का फैसला दिखाता है कि मोहम्मद यूनुस पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं। हसीना ने कहा कि सत्ता के लिए यूनुस एक तरफ अमेरिका के साथ देश बेचने का समझौता कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्होंने कट्टरपंथियों को खुली छूट दे रखी है।

मैंने अमेरिका को नहीं दिया था द्वीप
शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मेरे पिता शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को देने से इनकार किया। अमेरिका ने सेंट मार्टिन द्वीप मांगा था लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने वाले शेख मुजीब एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दे सकते थे। भले ही इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मैंने भी सरकार चलाई लेकिन सत्ता में बने रहने के लिए देश को नहीं बेचा।’

अवामी लीग नेता शेख हसीना ने आगे कहा कि बांग्लादेश का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा व्यक्ति सत्ता में आ गया, जो देश को बेच रहा है। उसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं यूनुस सत्ता के लिए आतंकियों से मदद ले रहे हैं। हसीना ने कहा कि यूनुस सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को जेलों से रिहा कर दिया है। इन लोगों को हमारी सरकार ने पकड़ा था और आतंकियों पर शिंकजा कसा था।

अवामी लीग पर बैन गलत: हसीना
हसीना ने अपनी राजनीतिक पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमारे बंगाली राष्ट्र के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यूनुस सरकार के पास कोई जनादेश और संवैधानिक आधार नहीं है कि वह कानून बदले। वह संसद के बिना कानून नहीं बदल सकते हैं। अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...