5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययुद्धपोत की लॉन्चिंग फेल होने बाद किम जोंग उन का एक्शन, इंजीनियर...

युद्धपोत की लॉन्चिंग फेल होने बाद किम जोंग उन का एक्शन, इंजीनियर और अधिकारी किए गए अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर कोरिया में हाल ही में लॉन्च की गई अपनी नई युद्धपोत से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना के जिम्मेदार शिपयार्ड अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को दी. बताया गया है कि दुर्घटना की जांच तेजी से हो रही है और गिरफ्तार किए जाने वालों में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई सेटेलाइट इमेज से पता चलता है कि उत्तर कोरियाई युद्धपोत अभी भी नीले तिरपाल से ढका हुआ दिखाई दे रहा है. ये युद्धपोत पोर्ट में अपनी साइड पर पड़ा है, जिसमें पिछला हिस्सा पोर्ट की दिशा में खुला हुआ है, जबकि आगे का हिस्सा एक ओर टिका है. छोटे-छोटे वेसल भी इसके आसपास नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्वीरें चोंगजिन शिपयार्ड की हैं जहां यह दुर्घटना हुई थी.

किम के सामने हुई थी युद्धपोत की विफल लॉन्चिंग
इस 5,000 टन के युद्धपोत की विफल लॉन्चिंग की घटना देश के नेता किम जोंग उन के सामने हुई थी. किम ने इस दुर्घटना को देश की प्रतिष्ठा पर कलंक बताया और दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि उत्तरी पूर्वी बंदरगाह चोंगजिन में यह हादसा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हुआ था, जिससे किम जोंग उन की सैन्य क्षमता दिखाने की कोशिश पर सार्वजनिक शर्मिंदगी बढ़ गई.

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, चोंगजिन शिपयार्ड के मुख्य इंजीनियर समेत कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता काफी सख्त हैं, और गलतियों को मुश्किल से ही माफ करते हैं.

किम जोंग उन युद्धपोत की घटना से काफी नाराज
युद्धपोत की घटना उनके सामने हुई और इसे कोई सामान्य घटना भी नहीं माना जाता है. ऐसे में किम जोंग उन काफी नाराज हुए और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इससे पहले स्पेस शिप भी कई बार फेल रहा है, लेकिन उनपर किम का रुख नरम रहा है, जहां वह मानते हैं कि स्पेस शिप के साथ होने वाली घटनाएं सामान्य हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...