9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलIPL 2025: सिर्फ 37 गेंदों में शतक, हेनरिक क्लासेन ने 220 मैच...

IPL 2025: सिर्फ 37 गेंदों में शतक, हेनरिक क्लासेन ने 220 मैच कम खेलकर कर ली रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड की बराबरी

Published on

नई दिल्ली:

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में शतक ठोक दिया है। हैदराबाद के सीजन के आखिरी मैच में क्लासेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शतक लगाया। यह उनका आईपीएल में दूसरा शतक है। इस मुकाबले में कप्तान पैट कमिंस ने क्लासेन के तीसरे नंबर पर भेजा। अभिषेक और हेड ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी थी। इसी वजह से क्लासेन ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी।

37 गेंद पर क्लासेन की सेंचुरी
केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 37 गेंद पर सेंचुरी ठोक दी। 6 चौके और 9 छक्के की मदद से वह शतक तक पहुंचे। यह आईपीएल में फ्रेंचाइजी की तरफ से सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम था। उन्होंने 39 गेंद पर शतक लगाया था। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज शतक है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
30 – क्रिस गेल (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
35 – वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
37 – यूसुफ पठान (RR) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2010
37 – हेनरिक क्लासेन (SRH) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2025
38 – डेविड मिलर (KXIP) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013

रोहित शर्मा की बराबरी कर ली
हेनरिक क्लासेन का यह आईपीएल में दूसरा शतक है। उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित के नाम भी दो ही शतक है। 2008 में डेब्यू करने वाले रोहित ने अब तक 269 मुकाबले खेले हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन का यह आईपीएल में 49वां ही मैच था। वह अंत में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। 39 गेंदों पर उन्होंने यह पारी खेली।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...