8.2 C
London
Wednesday, January 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक चुराई… डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा,...

रूस ने अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक चुराई… डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, बताया किस राष्ट्रपति के कार्यकाल में हुई चोरी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक चुराने का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य दीक्षांत समारोह के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा, आज यहां आट कैडेटों ने अपना खुद का हाइपरसोनिक रॉकेट डिजाइन करने की चुनौती ली। हम अभी उन्हें बना रहे हैं। हमारा रॉकेट चुराया गया था। हम इसके डिजाइनर हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान इसे चुरा लिया गया था। वेस्ट पॉइंट के मिची स्टेडियम में बोलते हुए ट्रंप ने रूस पर इसे चोरी करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘कुछ बुरा हुआ, रूसियों ने इसे चुरा लिया। लेकिन अब हम उन्हें बना रहे हैं, बहुत सारे।’ इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सैन्य अकादमी में स्नातक कैडेटों से कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका के सशस्त्र बलों का पुनर्निर्माण किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना को राष्ट्रीय रक्षा के अपने मूल मिशन पर वापस लौटना चाहिए।

अमेरिकी सेना को बताया सबसे शक्तिशाली
कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप दुनिया की अब तक की सबसे महान और सबसे शक्तिशाली सेना के अधिकारी बनेंगे और मैं जानता हूं, क्योंकि मैने उस सेना का पुनर्निर्माण किया था। हमने अपने पहले कार्यकाल में इसे इस तरह से पुनर्निर्मित किया जैसा पहले किसी ने भी नहीं किया।

बाइडन प्रशासन की सैन्य नीतियों पर निशाना
उन्होंने कहा कि सेना का ध्यान दुश्मन को हराने और अमेरिकी मूल्यों की रक्षा पर केंद्रित होना चाहिए। ट्रंप ने कहा, ‘हम ध्यान भटकाने वाली चीजों से छुटकारा पा रहे हैं और अपनी सेना को उसके मूल मिशन पर केंद्रित कर रहे हैं- अमेरिका के विरोधियों को कुचलना, अमेरिका के दुश्मनों को मारना और हमारे महान अमेरिकी झंडे की रक्षा करना, जैसे कि पहले कभी नहीं किया गया।’ उन्होंने अपने पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन के तहत सैन्य नीतियों पर निशाना साधा। सैन्य ठिकानों पर पिछले आयोजनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अमेरिकी सशस्त्र बलों का काम ड्रैग शो का आयोजन या विदेशी संस्कृतियों को बदलना नहीं है।’

Latest articles

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध व्यापार में पकड़ा गया सरकारी चावल

भोपाल।राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आटा चक्की से...

भोपाल में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं

भोपाल।राजधानी में अब छोटी-छोटी बातों और विवादों को लेकर चाकूबाजी, तलवार और चाकू चलने...

राजधानी में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल।राजधानी में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...