6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्किए के प्रेम में अंधा हुआ पाकिस्तान, शहबाज ने कोट पर लगाया...

तुर्किए के प्रेम में अंधा हुआ पाकिस्तान, शहबाज ने कोट पर लगाया फ्लैग, एर्दोगन से बोले – ‘थैंक्यू’

Published on

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किए के दौरे पर हैं. भारत के साथ तनाव के बीच उनकी तुर्किए से नजदीकी काफी ज्यादा बढ़ गई है. पाक पीएम शहबाज ने इस्तांबुल में तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की. शहबाज और एर्दोगन की दोस्ती गहरी होती नजर आ रही है. शहबाज ने बातचीत के बाद भारत की खिलाफत के लिए एर्दोगन को शुक्रिया कहा.

शहबाज की एर्दोगन से मुलाकात ने तुर्किए को बेनकाब कर दिया. इन दोनों की मीटिंग में भारत-पाक तनाव को लेकर चर्चा भी हुई. शहबाज ने एर्दोगन से मुलाकात के बाद खुद ही तुर्किए की मंशा का खुलासा कर दिया. शहबाज ने एक्स पर लिखा, ”आज शाम मेरे प्रिय भाई राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन से इस्तांबुल में मुलाकात हुई. उन्हें पाकिस्तान और भारत के बीच हाल के गतिरोध में पाक का साथ देने के लिए धन्यवाद कहा. उनके समर्थन से पाकिस्तान की जीत हुई, अल्हम्दुलिल्लाह! पाकिस्तान के लोगों की ओर से अपने तुर्किए के भाइयों और बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया.”

भारत के खिलाफ खड़ा है तुर्किए? –
शहबाज शरीफ की एक्स पोस्ट ने एक बार फिर साफ कर दिया कि तुर्किए पाकिस्तान के साथ है. वह भारत और पाक के बीच तनाव की स्थिति में पाकिस्तान का ही साथ देगा. तुर्किए इससे पहले भी पाक प्रति प्रेम जाहिर कर चुका है. शहबाज तुर्किए के कितने करीब पहुंच गए हैं, इसका अंदाजा उनकी तस्वीर से भी लगाया जा सकता है. उन्होंने अपने ब्लेजर पर पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्किए का भी झंडा लगाया है, लेकिन एर्दोगन के ब्लेजर पर सिर्फ तुर्किए का फ्लैग दिखा.

पाकिस्तान-तुर्किए के बीच व्यापार को लेकर भी हुई बात
पाकिस्तान और तुर्किए के बीच व्यापार को लेकर भी बात हुई. शहबाज शरीफ ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि दोनों देशों ने व्यापार और निवेश में चल रही प्रगति की समीक्षा की है. तुर्किए पाकिस्तान को आगे भी सपोर्ट करता रहेगा. शहबाज ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, ”लॉन्ग लिव पाकिस्तान तुर्किए फ्रेंडशिप.”

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...