10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 'हाईवे कांड' वाले मनोहर लाल...

MP : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ‘हाईवे कांड’ वाले मनोहर लाल धाकड़ ने बीजेपी को दिलाई थी जीत!

Published on

मंदसौर:

मनोहर लाल धाकड़ एक समय में बीजेपी का दुलारा था। मंदसौर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के हाथ से निकल रही थी। बताया जाता है कि धाकड़ की पत्नी ने समर्थन देकर बीजेपी को मदद की थी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा हो गया था। अब वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी कह रही है कि धाकड़ से हमारा कोई नाता नहीं है। वहीं, मंदसौर में उसकी कई तस्वीरें वायरल है।

डेप्युटी सीएम के साथ मनोहर लाल धाकड़
वहीं, एक तस्वीर वायरल है, जिसमें मनोहर लाल धाकड़ अपनी जिला पंचायत सदस्य पत्नी को लेकर डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा से मिलने गया हुआ है। उन्हें गुलदस्ता दे रहा है। साथ ही धाकड़ के गले में बीजेपी का पट्टा डला है। इससे साफ है कि बीजेपी की मदद के बाद नेताओं से उसके अच्छे संबंध हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भी तस्वीर
यही नहीं, मनोहर लाल धाकड़ और उसकी पत्नी की तस्वीरें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भी है। वीडी शर्मा से वह बीजेपी ऑफिस में मिल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये तस्वीरें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के समय की है, जब बीजेपी बहुमत जुटाने की कवायद में लगी थी। उस समय धाकड़ बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित हुआ था।

अब बीजेपी ने बनाई दूरी
हाईवे वाला वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल धाकड़ से दूरी बना ली है। साथ ही कह दिया है कि हमारी पार्टी से उनका कोई नाता नहीं है। वह प्राथमिक सदस्य भी नहीं थे। ऐसे में सवाल है कि जब कोई नाता नहीं है तो फिर धाकड़ बड़े नेताओं के सामने बीजेपी का पट्टा डालकर क्यों जाता था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब आरोपी मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि उससे गलती हो गई है। मुझे माफ कर दिया जाए। वहीं, महिला कौन थी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...