14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान में आधी रात गोला-बारूद की बारिश, वॉर रूम से आर्मी चीफ...

पाकिस्तान में आधी रात गोला-बारूद की बारिश, वॉर रूम से आर्मी चीफ दे रहे थे डायरेक्शन, देखिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जबरदस्त तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर भारी रोष था। पूरे देशवासियों की नजरें पीएम मोदी की तरफ देख रही थी, मानो देश का हर नागरिक पीएम मोदी से पूछ रहा हो कि आखिर कब इस आंतकी हमले जवाब पाकिस्तान को दिया जाएगा। उधर पीएम मोदी ने देश से वादा किया कि आतंक की बची-कुछी जमीन को भी मिट्टी में मिला दें।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद से ही देश की तीनों सेनाओं ने तैयारियां शुरू कर दी थी। तैयारी थी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की, हालांकि उस वक्त इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्चिंग की जो तस्वीर सोमवार को सामने आई है, उसे देखकर भारत के 140 करोड़ लोगों का सीना चौड़ा हो जाएगा।

6 और 7 मई 2025 की दरमियानी रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। सोमवार को पाकिस्तान पर हमले की सबसे जबरदस्त तस्वीर नजर आई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तीनों सेना के चीफ एक साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लाइव देख रहे थे, साथ ही वॉर रूम से डायरेक्शन भी देते नजर आ रहे हैं।
वॉर रूम में भारतीय सेना के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।

किसने बनाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो?
लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो बनाया था। यह लोगो काफी भावुक कर देने वाला है। यह लोगो उन महिलाओं के गुस्से को जाहिर कर रहा है, जिन महिलाओं के सिंदूर को आतंकियों ने बेदर्दी से मिटाए था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को सख्त संदेश मिला है कि भारत की महिलाओं के सिर पर लगने वाला सिंदूर कितना कीमती होता है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...