6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की-पाकिस्‍तान के दोस्‍त ने दिया 24 नए JF-17 फाइटर जेट का ऑर्डर,...

तुर्की-पाकिस्‍तान के दोस्‍त ने दिया 24 नए JF-17 फाइटर जेट का ऑर्डर, भारत के मित्र पर संकट, आकाश से होगी टक्‍कर

Published on

बाकू

आर्मेनिया के साथ लंबे समय से संघर्ष के में उलझे अजरबैजान ने अपनी एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने के लिए चीन बड़ा कदम उठाया है। अजरबैजान ने चीनी JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला लिया है। अजरबैजान ने फिलहाल 24 नए जेट की डील की है। ये पूरा सौदा 4.2 अरब डॉलर में कुल 40 जेट की खरीद का है। अजरबैजान इन विमानों का इस्तेमाल अपने विरोधी आर्मेनिया के खिलाफ करता है तो उसे भारत के आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का सामना करना पड़ सकता है। भारत ने आर्मेनिया को अपना आकाश सिस्टम बेचा है। पाकिस्तान, तुर्की और चीन से अजरबैजान को मिले हथियारों का मुकाबला करने के लिए आर्मेनिया के पास इंडिया के हथियार हैं।

बुल्गेरियन मिलिट्री पोस्ट की रिपोर्ट कहती है कि अजरबैजान ने फरवरी 2024 में 16 JF-17 थंडर ब्लॉक III जेट विमानों का सौदा किया था। यह सौदा 1.6 बिलियन डॉलर का था। अब 24 और विमानों की डील दोनों देशों में हुई है। JF-17 जेट कोपाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन की चेंगदू इंडस्ट्री ग्रुप ने मिलकर बनाया है। यह F-16 या यूरोफाइटर टाइफून जैसे पश्चिमी विमानों से सस्ता है और रखरखाव मेंआसान है। ऐसे में अजरबैजान ने इसे खरीदा है।

कितना ताकतवर है JF-17
JF-17 फाइटर जेट के बारे में दावा है कि यह सिंगल-इंजन वाला, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसकी लंबाई 14.93 मीटर है। इसमें रूस का RD-93MA टर्बोफैन इंजन लगा है, जो इसे 1.6 मैक की गति और 50,000 फीट की ऊंचाई तक ले जाता है। इस जेट में KLJ-7A एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे [AESA] रडार लगा है, जो इसे दूर तक लक्ष्यों को ट्रैक करने में मदद करता है।

JF-17 थंडर ब्लॉक-III में एवियोनिक्स और हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले सिस्टम है। यह कई तरह के हथियारों के साथ काम कर सकता है, जैसे- गाइडेड बम, एंटी-शिप मिसाइल और PL-15E एयर-टू-एयर मिसाइल। इस जेट में आठ हार्डपॉइंट हैं, जो इसे 4,000 किलोग्राम तक वजन ले जाने में मदद करते हैं। ऐसे में यह विमान अजरबैजान की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा करेगा।

आर्मेनिया-अजरबैजान का तनाव
अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर तनाव है। अजरबैजान को तुर्की और पाकिस्तान से लगातार हथियार मिल रहे हैं। दूसरी ओर आर्मेनिया की भारत से दोस्ती है। भारत के लिए आर्मेनिया ना केवल एक रक्षा भागीदार रहा है, बल्कि क्षेत्र में एक राजनीतिक भागीदार भी है। वह जम्मू-कश्मीर पर भारत की स्थिति का समर्थक रहा है।

आर्मेनिया को भारत ने हवाई सुरक्षा के आकाश डिफेंस सिस्टम दिया है। ये सिस्टम खासतौर से आर्मेनिया के लिए अहम है। इसके अलावा आर्मेनिया को भारत से गोला-बारूद,पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी-टैंक हथियार मिले हैं। भारत से आर्मेनिया को एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम हॉवित्जर भी मिला है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...