9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में CRPF का एक एएसआई...

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में CRPF का एक एएसआई गिरफ्तार, पहलगाम अटैक से क्या कनेक्शन?

Published on

नई दिल्ली:

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद अहम बल सीआरपीएफ के एक एएसआई पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। एएसआई पर आरोप है कि वह 2023 से देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम और खुफिया जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIO) तक पहुंचा रहा था। जांच की जा रही है कि कहीं उसने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान भी पाकिस्तान को कुछ क्लासिफाइड जानकारी तो लीक नहीं की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआरपीएफ ने जवान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के हवाले कर दिया है। जहां एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम दिनाकरन ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए सीआरपीएफ के आरोपी एएसआई को 21 मई को बर्खास्त भी कर दिया गया है। उसकी सोशल मीडिया की गतिविधियों की जांच की गई। जिसमें कई बातें ऐसी मिली। जिससे उसके पाकिस्तान के लिए काम करने का शक हुआ। मामले में आगे की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है।

इस मामले में एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सीआरपीएफ के आरोपी एएसआई का नाम मोती राम जाट है। आरोप है कि यह पाकिस्तान के लिए 2023 से जासूसी गतिविधियों में संलिप्त था। यह पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑफिसरों (PIO) के लगातार संपर्क में था। जिनसे यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। यही नहीं जांच में यह भी सामने आया है कि इसने पीआईओ से विभिन्न माध्यमों से लाखों रुपए लिए हैं। इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जहां पटियाला हाउस कोर्ट में इसे पेश कर छह जून तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहलगाम अटैक से क्या कनेक्शन?
मामले में एजेंसियों का कहना है कि उसके मोबाइल फोन और अन्य गैजेट जब्त कर लिए गए हैं। जांच की जा रही है कि वह 2023 से अभी तक पाकिस्तान के किन-किन एजेंटों के संपर्क में था। क्या पाकिस्तान के लिए सीआरपीएफ या अन्य किसी फोर्स में भी तो इस तरह से पाकिस्तान के लिए कोई काम नहीं कर रहा। जो इसके टच में हो। सूत्रों का कहना है कि जांच इस बात की भी की जाएगी कि क्या आरोपी का 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से कोई लेना-देना था? क्योंकि, इसकी तैनाती कश्मीर में ही थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...