9.2 C
London
Saturday, December 6, 2025
Homeखेलनेहाल वढेरा ने अपने ही कप्तान का लपका जबरदस्त कैच, प्रीति जिंटा...

नेहाल वढेरा ने अपने ही कप्तान का लपका जबरदस्त कैच, प्रीति जिंटा का खुशी देखने लायक थी

Published on

जयुपर

रोहित शर्मा का बल्ला पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शांत रहा। लीग राउंड के अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा लगातार क्रीज पर जूझ रहे थे। उनके साथ सलामी बल्लेबाज करने उतरे रियान रिकेल्टन ने आते ही मनमुताबिक शॉट खेले। लेकिन रोहित के साथ ऐसा नहीं था। तीसरे ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ उन्होंने 5 डॉट गेंद खेले। उन्होंने हरप्रीत बरार के खिलाफ 5वें ओवर में लगातार दो गेंद पर छक्का और चौका लगाया।

नेहाल बढेरा ने लपका कमाल का कैच
रोहित शर्मा की पारी का अंत 10वें ओवर में हुआ। हरप्रीत बरार को उनका विकेट लिया। रोहित ने जगह बनाया कि गेंद को ऑफ साइड में खेल सके। लेकिन बरार ने उन्हें रूम नहीं दिया। इसके बाद भी रोहित ने बल्ला चलाया। गेंद ठीक से बैट पर नहीं आई और लॉन्ग ऑफ की तरफ चली गई। गेंद वहां फील्डिंग कर रहे नेहाल वढेरा से काफी आगे थी। लेकिन उन्होंने भागते हुए आगे डाइव मारकर गेंद को लपक लिया। इस कैच के बाद प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी।

नेहाल वढेरा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। उस समय रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान थे। पिछले सीजन तक वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। इस बार नीलामी में पंजाब किंग्स ने वढेरा को खरीदा।

रोहित का स्ट्राइक रेट 114 रहा
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 21 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 24 रन निकले। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। रोहित का स्ट्राइक रेट 114.29 का रहा। आईपीएल के पिछले सीजन से रोहित पहली पारी में लगातार असफल रहे हैं। पहली पारी में बैटिंग करते हुए उन्होंने 12 पारी में 17.83 की औसत से 214 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139 रहा है। रन चेज की बात करें तो 15 पारियों में रोहित के बल्ले से 40.92 की औसत से 532 रन निकले। उन्होंने 153 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर भी बनाया।

Latest articles

भेल इंटक नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की पुण्यतिथि आज

भेल भोपाल ।भेल इंटक के वरिष्ठ नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार...

स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कस्तूरबा अस्पताल में व्हीलचेयर की डोनेट,किया फल वितरण

भेल भोपाल ।मजदूरो के पुरोधा श्रमिको के  आर्थिक क्रांति के लिए सदैव संघर्ष करने...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

More like this