6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास की अमेरिका के युद्धविराम समझौते पर सहमति, इजरायल का मानने से...

हमास की अमेरिका के युद्धविराम समझौते पर सहमति, इजरायल का मानने से इनकार, जानें डील में क्या-क्या

Published on

तेल अवीव

इजरायल ने गाजा में युद्धविराम के लिए पेश किए गए अमेरिका के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। इजरायल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि नया सीजफायर और बंधक समझौता किसी भी इजराइली सरकार के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमास की ओर से सीजफायर के लिए ऐसी शर्तें लगाई गई हैं, जो इजरायल के युद्ध लक्ष्यों और बंधकों को छुड़ाने की क्षमता को कमजोर करेंगी। हमास ने सीजफायर पर अपनी सहमति जताई है लेकिन इजरायल के इनकार से गाजा में युद्ध रुकने की उम्मीद फिर कमजोर हो गई है। गाजा में अक्टूबर, 2023 से युद्ध चल रहा है। युद्ध से गाजा में 53 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और भारी तबाही हुई है।

वायनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के अधिकारी का कहना है कि यह समझौता हमास के सामने सरेंडर करने जैसा है। समझौते में पहले दिन केवल पांच जिंदा बंधकों को रिहा करने और 60 दिनों के बाद पांच और बंधकों को रिहा करने जैसी शर्ते हैं। इसके अलावा अमेरिका की निगरानी में इजरायल को अपनी सेना को दो महीने पहले की स्थिति में वापस बुलाने और गाजा में व्यापक मानवीय सहायता पहुंचाने की शर्त है। हमास ने समझौते पर अपने वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या और विटकॉफ के हस्ताक्षर की भी मांग की है।

हमास की बात हम नहीं मानेंगे
इजरायली अधिकारी ने कहा, ‘हमास यह तय करेगा कि हमें दो महीने बाद पांच और बंधक मिलेंगे या नहीं, हमें अपने लोगों के शवों के लिए भी खुशामद करनी होगी। इजरायल की कोई भी सरकार इससे सहमत नहीं होगी। यह शर्तें डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से शुरू की गई बातचीत के उस ढांचे से अलग है, जिसके लिए इजराइल प्रतिबद्ध है।

अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ये सीजफायर मसौदा तैयार किया था। इसमें 70 दिन के युद्धविराम और गाजा पट्टी से इजरायली सेना की आंशिक वापसी के बदले में दो समूहों में दस इजरायली बंधकों की रिहाई शामिल की गई है। यह प्रस्ताव मध्यस्थों के माध्यम से फिलिस्तीनी गुट हमास को भेजा गया था। इजरायल से भी इस पर राय मांगी गई थी।

हमास के करीबी एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि हमास ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से भेजे गए नए युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। हमास की सहमति के बाद इजरायल की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा था। इजरायल ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...