14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसांबा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जहां बीएसएफ ने मारे थे पाकिस्तान...

सांबा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जहां बीएसएफ ने मारे थे पाकिस्तान के घुसपैठिए, वहां बनेगी ‘सिंदूर पोस्ट’

Published on

जम्मू:

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही बड़ी आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। बीएसएफ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) एसएस मंड ने बताया कि8 मई 2025 को गश्त के दौरान बीएसएफ को 40 से 50 लोगों की संदिग्ध गतिविधियाx दिखीं, जो सीमा पार से भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने बीएसएफ की अग्रिम चौकियों (फॉरवर्ड पोस्ट्स) पर गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

लूनी लॉन्च पैड को बनाया गया निशाना
बीएसएफ आईजी जम्मू शशांक आनंद ने बताया कि 9 और 10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। इसके जवाब में हमने योजनाबद्ध तरीके से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लॉन्च पैड ‘लूनी’ को निशाना बनाया।, हमारे जवाबी हमले में कई आतंकवादी, उनके स्थानीय सहयोगी, पाकिस्तानी रेंजर्स और अधिकारी घायल हुए हैं।

सांबा में ‘सिंदूर पोस्ट’ बनाने का प्रस्ताव
बीएसएफ ने खुलासा किया कि सांबा सेक्टर में विशेष रूप से इस ऑपरेशन को समर्पित ‘सिंदूर पोस्ट’ बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और बलिदान का प्रतीक होगी। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकियों को आगे कर सीमा पर घुसपैठ कराने की योजना बना रहा था और बीएसएफ की पोस्ट्स को नुकसान पहुँचाने की साजिश थी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल इस साजिश को विफल किया, बल्कि पाकिस्तान को बड़ा संदेश भी दिया।

डीआईजी चित्तर पाल ने क्या कहा
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड पर बीएसएफ की कार्रवाई पर आरएस पुरा सेक्टर के डीआईजी चित्तर पाल ने बताया कि 9 मई को पाकिस्तान ने हमारी कई चौकियों को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया। उन्होंने हमारे एक गांव अब्दुलियान को भी निशाना बनाया। हमारे बीएसएफ जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उन्होंने फायरिंग कम की तो उन्होंने ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दीं। जवाब में BSF ने पाकिस्तानी आतंकी लॉन्च पैड मस्तपुर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...