14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यकभी तो बता दो मेरे पास आकर, मिला तुम्हें क्या मुझको सताकर…...

कभी तो बता दो मेरे पास आकर, मिला तुम्हें क्या मुझको सताकर… POCSO से बरी बृजभूषण सिंह पहुंचे हनुमानगढ़ी

Published on

गोंडा:

महिला पहलवानों संग यौन उत्‍पीड़न मामले में बरी होने के बाद भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह सीधे अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचे और वहां पर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदिनी नगर स्थित मां नंदिनी माता मंदिर पहुंचकर मां नंदिनी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि मैंने मीडिया से कहा था कि अगर मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। तब से लेकर आज तक मैं अपनी बात पर कायम हूं। सच सबके सामने आ गया। उन्‍होंने एक शेर भी पढ़ा- ‘कभी तो बता दो मेरे पास आकर, मिला है तुम्हें क्या मुझको सताकर, खता क्या थी कि तुम खफा हो गए।’

बृजभूषण सिंह ने कहा कि जो षड्यंत्र था वह उजागर हुआ। वह सारी शक्तियां बेनकाब हो गई। देश के अंदर तीन कानून जिसमें दलित उत्पीड़न, यह दलित और कमजोर वर्ग के संरक्षण के लिए बनाया गया था। दहेज उत्पीड़न जो महिलाओं के संरक्षण के लिए बनाया गया था। इसके साथ ही यौन उत्पीड़न किसी बच्ची या महिला के साथ जबरदस्ती या अत्याचार होता है उनके संरक्षण के लिए कानून बनाया गया था। मेरी नजर में इन तीनों कानून का पूरे देश में बड़े पैमाने पर इसका दुरुपयोग हो रहा है। इसी कारण से नौजवान, अधिकारी, साधु संत आत्महत्या कर रहे हैं या फिर अपमानित जीवन जी रहे हैं।

‘POCSO कानून के दुरुपयोग पर लगे रोक’
पूर्व भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी यह मांग बिल्कुल नहीं है कि इस कानून को समाप्त किया जाए क्योंकि यह कानून कमजोर लोगों के संरक्षण के लिए बनाया गया है, इसलिए इसका रहना जरूरी है। इसका दुरुपयोग कैसे रोका जाए इस बात पर विचार करने का समय आ गया है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसके दुरुपयोग पर विचार करें। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने किसी एक प्रकरण का सवाल नहीं उठाया है, हमने जनरल सवाल उठाया है कि इस कानून का दुरुपयोग कैसे बंद हो। इस पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करें और दोगुना दंड का प्रावधान करें। अगर कोई आदमी अदालत से निर्दोष साबित हो जाता है, बरी हो जाता है तो उसको कोर्ट में न पड़े। या फिर सरकार और कोई रास्ता निकाले और जब बात अयोध्या से निकली है तो दूर तलक जाएगी।

‘हुड्डा फैमिली ने किया षडयंत्र’
बृजभूषण ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस मुख्य किरदार की भूमिका में थी और सबसे बड़ी किरदार की भूमिका में थी हुड्डा फैमिली। वहीं प्रियंका जी को गुमराह किये। आम आदमी पार्टी भी खटिया चारपाई बहुत सप्लाई करती थी, तो उनका भी सत्यानाश हो गया। हुड्डा साहब 11 बजे तक मुख्यमंत्री बन रहे थे, 12 बजे उनका रथ अपने आप गायब हो गया। जो लोग भी बिना सोच विचार किये मात्र राजनीति के कारण किसी की जान लेने की कोशिश करेंगे तो भगवान है ऊपर वह सब देखता है। उन्होंने कहा कि जो जो मेरा विरोध किए हैं, मुझ गरीब को सताए हैं, वह सब सताए जाएंगे भगवान के द्वारा।

‘कुश्‍ती ने मुझे बहुत कुछ दिया’
भाजपा नेता बृजभूषण ने कहा कि कुश्ती संघ का एक नियम है कि 12 साल तक ही अध्यक्ष रहेगा और मैं 12 साल तक कुश्ती का अध्यक्ष रहा। जितना सेवा कर सकता था किया, कुश्ती ने मुझे बहुत कुछ दिया, भले बाद में मेरे ऊपर आरोप लगा, लेकिन कुश्ती ने बहुत कुछ दिया, आज कुश्ती के कारण में देश में पहचाना जाता हूं। जो संजय सिंह है उनसे 40 साल पुराने मेरे संबंध है, वह मेरे छोटे भाई की तरह है, उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। कुश्ती का अध्यक्ष पद तब माना जाता की मेरे पास नहीं है, जब जिन लोगों ने षडयंत्र किया था उस षडयंत्र में अगर वह सफल हो जाते तब माना जाता, आज कुश्ती का अध्यक्ष अपने ही पास है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...