11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यपापा का दूसरी महिला के साथ… अवैध संबंधों का खुलासा कर 15...

पापा का दूसरी महिला के साथ… अवैध संबंधों का खुलासा कर 15 साल के बच्चे ने खोला मां का मौत का राज

Published on

सीकर:

राजस्थान के सीकर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक 15 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बेटे ने पुलिस के सामने दिल दहला देने वाले आरोप लगाए कि उसके पिता के पिछले पांच साल से किसी महिला से अवैध संबंध थे। जब मां ने विरोध किया तो उसे रास्ते से हटा दिया गया।

यह मामला सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का है, जो 9 मई को घटित हुआ था। लेकिन घटना के 19 दिन बाद, मंगलवार को पीडि़ता का बेटा अपने नाना के साथ थाने पहुंचा। साथ ही आपबीती सुनाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पिता ने मां को मार दिया, अब कैसे चुप रहता?
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, थाने में कांपते शब्दों में बेटे ने पुलिस को बताया, ‘पापा के किसी और महिला से पांच साल से रिश्ते थे। मम्मी जब भी इसका विरोध करती थीं, उन्हें मारा-पीटा जाता था। कई बार दादी भी मम्मी से झगड़ती थीं। लेकिन 9 मई को तो सारी हदें पार हो गईं। मम्मी को हमेशा के लिए चुप करा दिया’।

पापा ने रोका लेकिन कमरें में जाकर देखा तो मां ….
बेटे ने बताया कि 8 मई की शाम को उसके पिता घर पर खाना खाने आए थे। उस दौरान माता-पिता में कहासुनी हुई थी। अगले दिन यानी 9 मई की सुबह, जब वह और उसकी बहन स्कूल जाने के लिए निकले, तो मां को आवाज देने के लिए कमरे की ओर बढ़े। लेकिन पिता ने रोक लिया और कहा, ‘स्कूल जाओ, वहां मत जाओ’। बेटे ने बताया कि जब वो गेट के पास पहुंचा, तो पिता ने दोबारा उसे बुलाया और कमरे में जाने को कहा। जब वह कमरे में गया, तो मां चारपाई पर निर्जीव हालत में पड़ी थीं।

पुलिस जांच में जुटी, बेटे के बयान से हलचल
थाना प्रभारी सरदार मल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बेटे द्वारा लगाए गए अवैध संबंधों और पूर्व में घरेलू हिंसा के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, घटना के बारे में बारे में देरी से पुलिस में रिपोर्ट देने के पीछे पुलिस को बताया कि वे घटना के बाद से बेटा मानसिक रूप से बेहद परेशान रहे, जिसके चलते वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। बेटे के नाना ने भी बेटे के बयान की पुष्टि करते हुए पुलिस को जानकारी दी।

परिवार में पहले से थी कलह
बेटे ने आरोप लगाया कि घर में पिछले कई सालों से तनाव और कलह का माहौल था। पिता की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मां हमेशा असहज रहती थीं। अक्सर झगड़े होते, मारपीट होती और बच्चे सहमे रहते। बेटा बार-बार यह दोहराता रहा कि मां को रास्ते से हटाना ही मकसद था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद से इस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...