6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका: फिलाडेल्फिया पार्क में 'मेमोरियल डे' पर भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, दो...

अमेरिका: फिलाडेल्फिया पार्क में ‘मेमोरियल डे’ पर भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, नौ जख्मी

Published on

फिलाडेल्फिया

अमेरिका में फिलाडेल्फिया के एक पार्क में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन किशोरों सहित नौ अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने घटना के बारे में बताया कि फेयरमाउंट पार्क में सोमवार रात हुई गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस की मौजूदगी में हुई गोलीबारी
बेथेल ने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पार्क में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद गोलीबारी हुई। बेथेल ने कहा, “हम भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उस वक्त यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब व्यक्ति यह निर्णय ले ले कि वह भीड़ पर गोली चलाएगा।”

एक से ज्यादा बंदूकों से गोलीबारी
डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के अनुसार, बेथेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई हथियार बरामद नहीं किया है। बेथेल ने कहा कि जांचकर्ताओं को अब तक यह पता नहीं है कि घटना को अंजाम देने के लिए एक से ज्यादा बंदूक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में तेजी से गोलीबारी की गई थी।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...