7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से आए मुहाजिर मुसलमानों को बचा लो मोदी जी … कराची...

भारत से आए मुहाजिर मुसलमानों को बचा लो मोदी जी … कराची के पाकिस्‍तानी नेता अल्ताफ हुसैन ने भारतीय पीएम से लगाई गुहार

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के एक बड़े नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान के मुहाजिरों को बचाने की अपील की है। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी कड़े शब्दों में निंदा की थी और कहा था कि इस “जघन्य एवं बर्बर कृत्य” में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अल्ताफ हुसैन को पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के एवज में पाकिस्तान छोड़कर भागना पड़ा था और वो निर्वासित जीवन जी रहे हैं। आपको बता दें कि 1947 में बंटवारे के बाद भारत से पाकिस्तान गये मुसलमानों को पाकिस्तान में मुहाजिर कहा जाता है और उन्हें आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गये एक इंटरव्यू में उन्होंने आतंकी हमले की निंदा की थी और कहा था कि “दर्जनों निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस जघन्य और बर्बर कृत्य में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।” अल्ताफ हुसैन ने उस दौरान कहा था कि “पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हाल ही में हिंदू और मुस्लिम को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में इस्तेमाल किया जाना दो-राष्ट्र सिद्धांत ढांचे से लिया गया है।” इसके अलावा उन्होंने असीम मुनीर और अन्य वरिष्ठ जनरलों को सलाह दी कि वे इस बात पर विचार करें कि 1947 से पहले के दौर में उनके पूर्वज किस क्षेत्र में रहते थे।

प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तानी नेता की अपील
अल्ताफ हुसैन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान गये मुसलमानों को कभी भी देश का वैध नागरिकं नहीं माना गया और पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ लगातार जुल्म किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में अभी तक 25 हजार से ज्यादा मुहाजिरों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने हजारों लोगों को गायब करवाने का भी आरोप पाकिस्तान की सेना पर लगाया है। पिछले दिनों उन्होंने असीम मुनीर के ‘टू नेशन थ्योरी’ को भी खारिज कर दिया था और कहा था कि भारत में हिंदू और मुसलमान सदियों से एक साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में रह रहे हैं और वो हमेशा से मिलकर रहते आए हैं। वो नियमित तौर पर एक दूसरे के घरों में जाते रहे हैं, एक दूसरे के त्योहार में शामिल होते रहे हैं। विभाजन से पहले लोग हिंदुओं के साथ पड़ोसियों के रूप में सह-अस्तित्व में थे और भारत को दो अलग-अलग क्षेत्रों में तोड़ दिया गया। उस समय सिर्फ एक संयुक्त राष्ट्र भारत के रूप में अस्तित्व में था, पाकिस्तान या बांग्लादेश का कोई अस्तित्व नहीं था।”

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुहाजिरों की आवाज को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएं और दुनिया के मानवाधिकर संगठन मुहाजिरों की रक्षा करने के लिए सामने आएं। आपको बता दें कि अल्ताफ हुसैन पाकिस्तान के एक विवादास्पद और प्रभावशाली राजनीतिक नेता हैं, जिनका संबंध मुहाजिर समुदाय और उनकी राजनीतिक पार्टी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) से है। वे कई दशकों तक कराची और सिंध प्रांत की राजनीति के एक अहम चेहरे रहे हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा से पाकिस्तान सरकार की आंखौं की किरकिरी रहे हैं। बाद में उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...