5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन आग से खेल रहे हैं… यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों...

पुतिन आग से खेल रहे हैं… यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भड़के ट्रंप, रूस ने भी तीसरे विश्वयुद्ध की दे डाली धमकी

Published on

वॉशिंगटन/मॉस्को

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ युद्धविराम वार्ता में शामिल होने से इनकार करके आग से खेल रहे हैं। ट्रंप की पुतिन पर टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मॉस्को ने यूक्रेन पर हाल ही में घातक ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जो फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक है। रूसी सेना यूक्रेन के उत्तर पूर्व में लगातार आगे बढ़ रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘व्लादिमीर पुतिन को यह अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस में बहुत सारी बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं। और मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं।’ हालांकि, ये बुरी चीज क्या होगी, इस बारे में ट्रंप ने विस्तार से नहीं बताया। डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने दोस्ताना संबंधों को गर्व से पेश करते रहे हैं। उन्होंने युद्ध रोकने के लिए वार्ता शुरू करने के लिए पुतिन से फोन पर बात की थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई है, लेकिन हाल में इसमें प्रगति नहीं दिखी है।

रूस ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी
रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप की आलोचना को खारिज कर दिया और इशारों में तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे डाली। मेदवेदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पुतिन के आग से खेलने और रूस के साथ वास्तव में बहुत बुरी चीजें होने के बारे में ट्रंप के शब्दों के बारे में। मुझे केवल एक बहुत बुरी चीज के बारे में पता है- WWIII (वर्ल्ड वार 3)। मुझे उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझेंगे।’

ट्रंप ने पुतिन को कहा था पागल
इसके पहले रविवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर रूसी हवाई हमले को लेकर कहा था कि पुतिन ‘बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं।’ पिछले सप्ताह ट्रंप और पुतिन के बीच दो घंटे तक तक फोन पर बात हुई थी। इसके बाद पुतिन ने कहा था कि रूस भविष्य के शांति समझौते बारे में एक ज्ञापन पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस काम का एक हिस्सा संभावित युद्धविराम को परिभाषित करना होगा, जिसमें इसकी समय सीमा भी शामिल है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...