6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान से 3 भारतीय लापता, दूतावास ने तेहरान से कहा- तत्काल पता...

ईरान से 3 भारतीय लापता, दूतावास ने तेहरान से कहा- तत्काल पता लगाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करें

Published on

तेहरान

ईरान से तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। इन तीनों नागरिकों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इस पर तेहरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ईरान की यात्रा के बाद लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। दरअसल, तेहरान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी काफी सक्रिय है। कुलभूषण जाधव का केस इसका एक उदाहरण है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने कैसे उनका ईरान से अपहरण किया और भारत का एजेंट करार दिया था।

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने अपने रिश्तेदारों के अचानक लापता होने की चिंता के साथ मिशन से संपर्क किया। बयान में कहा गया है, “तीन भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि ईरान की यात्रा के बाद उनके रिश्तेदार लापता हैं।” इसके जवाब में, दूतावास ने ईरानी सरकार के साथ “मामले को दृढ़ता से उठाया” है, उनके ठिकाने की तत्काल और गहन जांच का आग्रह किया है।

लापता नागरिकों के परिजनों से संपर्क में दूतावास
बयान में कहा गया है, “दूतावास ने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के साथ दृढ़ता से उठाया है और अनुरोध किया है कि लापता भारतीयों का तत्काल पता लगाया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।” हालांकि इस समय लापता व्यक्तियों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम दूतावास द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में परिवार के सदस्यों को भी जानकारी दे रहे हैं।”

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...