6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमारा गया इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन, नेतन्याहू ने भी कर दी...

मारा गया इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन, नेतन्याहू ने भी कर दी हमास नेता मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि

Published on

तेल अवीव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पुष्टि की कि हमास प्रमुख मोहम्मद सिनवार 13 मई को इजरायली सेना (IDF) के हवाई हमले में मारा गया है। इससे पहले मई के मध्य में इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देश की संसद नेसेट के विदेश मामलों और रक्षा समिति को बताया था कि सिनवार के मारे जाने के संकेत बढ़ रहे हैं। कैट्ज के इस बयान के ठीक पहले इजरायली सेना ने बताया था कि सिनवार का शव उनके लगभग एक दर्जन सहयोगियों के साथ मिला है, जिसमें सिनवार का संभावित उत्तराधिकारी और राफा ब्रिगेड के प्रमुख मोहम्मद शबाना भी शामिल है।

मोहम्मद सिनवार और मोहम्मद शबाना की मौत
द जेरूसलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि हमास के दो शीर्ष नेता मोहम्मद सिनवार और मोहम्मद शबाना एक साथ थे, जिससे यह अत्यधिक संभावना है कि दोनों मर चुके हैं। पिछले दो हफ्तो से आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित करने में संयम के बावजूद, आईडीएफ सूत्रों ने पहले ही द जेरूसलम पोस्ट को बता दिया था कि उनके मरने की बहुत संभावना है, और कैट्ज़ ने भी हाल के दिनों में पहले ही यही संकेत दिया था।

13 मई को मारा गया था मोहम्मद सिनवार
13 मई को, IDF ने सिनवार को निशाना बनाने के लिए गाजा में एक अस्पताल के नीचे सुरंग के ठिकाने पर बड़ी संख्या में बम गिराए। मोहम्मद सिनवार अपने भाई याह्या सिनवार की हत्या के बाद से हमास का नेतृत्व कर रहा था। मोहम्मद सिनवार हमास के नेता था और विशेष रूप से, अक्टूबर 2024 के मध्य से शेष 58 इजरायली बंधक (जिनमें से लगभग 21 जीवित माने जाते हैं) उसी के नियंत्रण में हैं। 7 अक्तूबर को उसके भाई और इजरायल पर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को राफा में इजरायली सेना द्वारा मार दिया गया था।

कौन बनेगा हमास का नया प्रमुख
मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद मोहम्मद शबाना को हमास का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। लेकिन, अब उसकी मौत के बाद युद्ध के पहले के मूल पांच हमास ब्रिगेड कमांडरों में से के केवल गाजा सिटी ब्रिगेड कमांडर अज़-अदीन-अल-हदद ही जिंदा बचा है। ऐसे में संभावना है कि अज़-अदीन-अल-हदद ही हमास का अगला नेता बनेगा।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...