15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकवाद के खिलाफ भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को दुनिया ने दी...

आतंकवाद के खिलाफ भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को दुनिया ने दी मान्यता, जयशंकर ने समझाया कैसे

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करके ”दृढ़ और सटीक” जवाब दिया तथा आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के देश के अधिकार को दुनिया भर के देशों ने भी मान्यता दी है। यहां इतालवी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद इटली द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता को भी याद किया। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत ने दिया सटीक जवाब
विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-इटली द्विपक्षीय संबंध निस्संदेह उन्नति की ओर अग्रसर हैं।’ यह कार्यक्रम बुधवार शाम इटली के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। जयशंकर ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति इटली की एकजुटता और समर्थन के लिए आभारी हैं। भारत ने आतंकवादी केंद्रों और ठिकानों को नष्ट करके दृढ़, सटीक जवाब दिया।

भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में छह मई की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमलों के साथ पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा, ”आतंकवादी कृत्यों के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को दुनिया भर के देशों ने भी मान्यता दी है। हमारा मानना है कि दुनिया आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता रखेगी।”

इटली के साथ रणनीतिक साझेदारी
अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा कि इटली के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी ”साझा मूल्यों और आपसी हितों” पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह बात जी-20 जैसे मंचों और जी-20 तथा जी-7 मंचों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई बैठकों से स्पष्ट होती है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत की इटली के साथ साझेदारी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन, भारत-प्रशांत महासागर पहल, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन जैसी बहुपक्षीय पहल में भी है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...