10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराष्ट्रीयS-400 के शानदार प्रदर्शन से गदगद भारत, रूस से और अधिक यूनिट...

S-400 के शानदार प्रदर्शन से गदगद भारत, रूस से और अधिक यूनिट की करेगा खरीद, राजदूत ने की पुष्टि

Published on

मॉस्को/नई दिल्ली:

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बुधवार को कहा कि भारत और मॉस्को के बीच ‘एस-400’ वायु रक्षा प्रणाली की अन्य यूनिट्स की खरीद पर चर्चा जारी है। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं। आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में अलीपोव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विभिन्न रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए ‘एस-400’ प्रणाली और संयुक्त रूप से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों के प्रदर्शन को ‘अनुकरणीय’ बताया।

रूसी राजदूत ने क्या कहा
अलीपोव ने कहा, “जहां तक हमें पता है, भारत ने स्पष्ट रूप से लक्ष्य बताए हैं। वहीं, लक्ष्यों और आतंकवादियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की है। ऑपरेशन के दौरान ‘एस-400’ प्रणाली का इस्तेमाल किया गया और ब्रह्मोस मिसाइलों का उपयोग किया गया। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हथियारों का प्रदर्शन अनुकरणीय था।”

भारत-रूस रक्षा संबंध व्यापक
रक्षा के क्षेत्र में भारत का रूस के साथ दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग रहा है। यह सहयोग आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी तंत्र द्वारा निर्देशित है। इसकी अध्यक्षता दोनों देशों के रक्षा मंत्री करते हैं। दोनों देश दीर्घकालिक साझेदार हैं और कई द्विपक्षीय परियोजनाओं में शामिल हैं। इनमें एस-400 की आपूर्ति, टी-90 टैंकों और एसयू-30 एमकेआई का लाइसेंस प्राप्त उत्पादन, मिग-29 और कामोव हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति, आईएनएस विक्रमादित्य (पूर्व में एडमिरल गोर्शकोव), भारत में एके-203 राइफलों का उत्पादन और ब्रह्मोस मिसाइलें शामिल हैं।

भारत ने एस-400 का किया इस्तेमाल
भारत और रूस ने स्वीकार किया है कि समय के साथ सैन्य तकनीकी सहयोग खरीद-बिक्री ढांचे से विकसित होकर उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों के संयुक्त अनुसंधान और विकास, सह-विकास और संयुक्त उत्पादन से जुड़ा है। भारतीय सेना ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले की जवाबी कार्रवाई में ‘एस-400’ वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया था। ‘एस-400’ की मदद से पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया गया।

एस-400 की और अधिक यूनिट खरीदेगा भारत
सूत्रों के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में ‘एस-400’ के योगदान के बाद रणनीतिक योजना और सैन्य तैयारियों को देखते हुए नई दिल्ली जल्द ही और अधिक एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीद सकती है। अलीपोव ने बताया, “इस विशेष विषय पर, अन्य कई विषयों की तरह, हमारी चर्चा जारी है। यह निरंतर चल रही है, लेकिन मेरे लिए इस समय इसके परिणामों के बारे में बात करना गलत और समय से पहले होगा।”

ब्रह्मोस के प्रदर्शन से भारत संतुष्ट
अलीपोव ने कहा, “मॉस्को भी ‘मेड इन इंडिया’ ‘ब्रह्मोस’ मिसाइलों से बहुत संतुष्ट है। यह रूस-भारत संयुक्त सहयोग का उत्पाद है। हमारा एक संयुक्त उद्यम है, जो इन हथियारों की डिजाइन और उत्पादन करता है।”

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...