15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'जोधा और अकबर की शादी नहीं हुई थी', राज्यपाल ने विदेशी इतिहासकारों...

‘जोधा और अकबर की शादी नहीं हुई थी’, राज्यपाल ने विदेशी इतिहासकारों के दावों को बताया ‘झूठ’, तो सच क्या है?

Published on

उदयपुर

अभी तक हम किताबों में पढ़ते आ रहे हैं कि आमेर के राजा भारमल ने अपनी पुत्री जोधा की शादी मुगल शासक अकबर के साथ की थी। जोधा अकबर की पांच पत्नियों में प्रमुख थी। जोधा और अकबर के पुत्र सलीम (जहांगीर) के बारे में भी इतिहास में पढ़ाया जाता रहा लेकिन राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इन सब बातों को झूठा बताया है। बुधवार 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राज्यपाल उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने महाराणा प्रताप की वीरता के बारे में बताने के साथ ही जोधा और अकबर को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आमेर के शासक की पुत्री और अकबर का विवाह हुआ ही नहीं था।

विदेशी इतिहासकारों ने लिख दिया झूठ
राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े ने कहा कि शुरुआती दिनों में भारत का इतिहास विदेशियों ने लिखा था। उसमें कई तथ्य झूठे लिख दिए गए। बागड़े ने आमेर की राजकुमारी और अकबर के विवाह को भी झूठा बताया। उन्होंने कहा कि अकबर की आत्मकथा अकबरनामा में इस विवाह का कोई जिक्र नहीं है। राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राजा भारमल ने एक दासी की बेटी के साथ अकबर की शादी करवाई थी। जिसे आमेर की राजकुमारी का विवाह अकबर के साथ होना लिख दिया गया। यह गलत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की ओर से अकबर को संधि के लिए चिट्ठी लिखे जाने के तथ्यों को भी भ्रामक बताया।

महाराणा प्रताप के बारे में बहुत कम लिखा गया
राज्यपाल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। विदेशी इहितारकारों ने मुगल शासकों का गुणगान बहुत ज्यादा किया जबकि महाराणा प्रताप जैसे वीरों को कम स्थान दिया। उनके बारे में काफी कम लिखा गया। इस वजह से महाराणा प्रताप के बारे में इतिहास में कम पढ़ाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में काफी सुधार किया जा रहा है। जिससे नई पीढ़ी के युवाओं को को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...