12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
HomeUncategorizedकमल हासन को KFCC की चेतावनी- 30 मई तक सार्वजनिक माफी मांगो,...

कमल हासन को KFCC की चेतावनी- 30 मई तक सार्वजनिक माफी मांगो, नहीं तो ‘ठग लाइफ’ रिलीज नहीं होने देंगे

Published on

साउथ फिल्म स्टार कमल हासन ने हाल ही कन्नड़ भाषा को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिस पर पूरे कर्नाटक में बवाल मच गया और अब उनसे माफी की मांग की जा रही है। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने कहा कि वह जब तक कमल हासन अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कई कन्नड़ समूहों ने कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को बैन किए जाने की मांग की है। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

कमल हासन ने 24 मई को ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि तमिल भाषा ने कन्नड़ भाषा को जन्म दिया। यानी कन्नड़ भाषा, तमिल भाषा से निकली है। एक्टर और राजनेता के इसी बयान का कर्नाटक में जोरदार विरोध हो शुरू हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमय्या ने भी कमल हासन पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा की जानकारी नहीं है। इसका इतिहास बहुत पुराना है।

कमल हासन के बयान पर बवाल, माफी की मांग, पुलिस में शिकायत
प्रो-कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता प्रवीण शेट्टी ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कमल हासन के खिलाफ बेंगलुरु के आरटी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि कमल हासन का बयान न सिर्फ कन्नड़वासियों की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे उनका अपमान हुआ है। और अब KFCC कमल हासन के खिलाफ खड़ा हो गया है।

KFCC बोला- 30 मई तक हर हाल में माफी, नहीं तो…
‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, KFCC के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले पर चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी कि कमल हासन को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जो किया वह गलत था। वहीं, KFCC के पूर्व अध्यक्ष सा रा गोविंदू ने कहा कि अगर कमल हासन ने 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो संगठन फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर से कोई सहानुभूति नहीं है। अगर कमल हासन आज-कल में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, और फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

विवाद पर यह बोले थे कमल हासन
उधर, अपने बयान पर बढ़े विवाद के बाद कमल हासन ने कहा था कि प्यार कभी माफी नहीं मांगता। उन्होंने जो कुछ कहा, वो प्यार से कहा था। उनका कुछ और मतलब नहीं था। ‘ठग लाइफ’ थिएटर्स में 5 जून को रिलीज होगी।

Latest articles

पुराने शहर के लक्ष्मी टॉकीज सराए में भीषण आग

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर स्थित लक्ष्मी टॉकीज सराए के पास शुक्रवार देर रात...

बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’, स्कूटी धकेलकर न्यू मार्केट पहुंचीं कार्यकर्ता

भोपाल। राजधानी में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और बढ़ती महंगाई के...

कोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक चलती एसयूवी कार में अचानक...

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...