11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeखेल0 6 2 1 6 6… शुभमन गिल को आउट करके इतरा...

0 6 2 1 6 6… शुभमन गिल को आउट करके इतरा रहे थे ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंकाई शेर ने यूं कर दिए नट-बोल्ट ढीले

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुसल मेंडिस और साई सुदर्शन ने ट्रेंट बोल्ट को धो दिया। पारी का तीसरा ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट ने 21 रन लुटा दिए। इससे ठीक पहले ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट लिया था, लेकिन उनके इस विकेट की खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली। मेंडिस और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के बाद बोल्ट को हावी नहीं होने दिया।

ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन एक भी रन नहीं ले पाए, लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होंने दनदनाता हुआ सिक्स जड़ दिया। सिक्स के बाद ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छी वापसी की और तीसरी गेंद पर सिर्फ 2 रन दिए। चौथी गेंद पर भी बोल्ट ने सिर्फ 1 रन दिया, लेकिन अब स्ट्राइक पर मेंडिस आए और वो कहां रुकने वाले थे। उन्होंने ओवर की बची हुई दोनों गेंद को स्टेडियम में पहुंचाकर 12 रन जुटा लिए। इस तरह ट्रेंट बोल्ट ने कुल 21 रन खर्च किए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 228
गुजरात के खिलाफ इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत की। रोहित शर्मा टीम के लिए 81 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों का योगदान दिया।

मिडिल ऑर्डर में मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 22 रनों का योगदान किया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात इस विभाग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा की टीम फील्डिंग भी खराब रही। फील्डरों ने कई मौकों पर कैच टपकाया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज के खाते में 1 विकेट आया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...