7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमान जाओ नहीं तो दुनिया से खत्म कर देंगे… अमेरिका के युद्धविराम...

मान जाओ नहीं तो दुनिया से खत्म कर देंगे… अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद इजरायल की हमास को धमकी

Published on

तेल अवीव:

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने फिलिस्तीनी गुट हमास को किसी भी सूरत में युद्धविराम पर हामी भरने के लिए कहा है। काट्ज ने हमास को चेतावनी दी है कि वह गाजा युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से पेश किए गए समझौते को स्वीकार नहीं करेगा तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव में गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम के बदले दो चरणों में बंधक सौदा शामिल है। इसके तहत 10 जिंदा इजरायली बंधकों और 18 शवों को सौंपा जाएगा। इजरायल 1,236 फिलिस्तीनी कैदियों और 180 फिलिस्तीनियों के शव लौटाएगा।

रक्षा मंत्री कैट्ज के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजरायली सेना गाजा में पूरी ताकत से अभियान चला रही है। हर इलाके में सैनिकों के प्रवेश की तैयारी के तहत, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीन, हवा और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं। शुक्रवार को इजरायल ने कहा कि उसकी वायु सेना ने जमीनी बलों के साथ मिलकर गाजा पट्टी में कई ठिकानों पर हमला किया है। इन हमलों में आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके हथियारों, ठिकानों और भूमिगत ढांचे को नष्ट कर दिया गया है।

इजरायल ने तेज किया अपना सैन्य अभियान
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा गया है कि सैन्य अभियान के दौरान इजरायली सैनिकों पर दो रॉकेट लॉन्चर से ग्रेनेड दागे गए, जिससे तीन सैनिकों को हल्की चोटें आईं। इजरायली सेना के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें से 57 अब भी गाजा में हैं, जिनमें से 34 के मारे जाने की आशंका है।

वाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा है कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इजरायली सेना अब भी वहां सैन्य अभियान चला रही है। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास को युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है, जिसे इजरायल ने स्वीकार कर लिया है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...