6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बड़ा हादसा, नंद नगरी इलाके में CNG सिलेंडर में ब्लास्ट,...

दिल्ली में बड़ा हादसा, नंद नगरी इलाके में CNG सिलेंडर में ब्लास्ट, तीन बच्चों समेत चार लोग झुलसे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को एक सीएनजी सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब साढ़े 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि के-ब्लॉक में सिलेंडर फटा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सुंदर नगरी में एक गोदाम में यह हादसा हुआ। गोदाम पुराने CNG सिलेंडरों को रखने और ठीक करने के लिए इस्तेमाल होता था।

पुलिस के अनुसार, सिलेंडर की मरम्मत करते समय वह फट गया। धमाके से गोदाम का लोहे का गेट टूट गया। गेट टूटने से बाहर खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। ये तीनों बच्चे भाई-बहन हैं, जिनकी उम्र 4, 7 और 9 साल है। गोदाम में काम करने वाला 25 वर्षीय अरशद भी घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम और FSL टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। गोदाम के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है।

सभी घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल अरशद सिलेंडर की मरम्मत कर रहा था, तभी विस्फोट हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह गोदाम लंबे समय से इस तरह के खतरनाक कामों में लिप्त था। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोग गुस्से में हैं। फिलहाल, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम इलाके में तैनात है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...