5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगोली चलाने वालों के साथ व्यापार नहीं… ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान...

गोली चलाने वालों के साथ व्यापार नहीं… ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान में जंग रुकवाने का दावा, बताया परमाणु आपदा का था खतरा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाया। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने दोनों देशों को कहा कि वे ऐसे लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकता है, जो एक दूसरे पर गोली चलाते हैं। ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एवं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था।’ सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का कार्यभार संभालने वाले मस्क, ट्रंप प्रशासन छोड़ रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि वह भारत के नेताओं, पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हमने व्यापार पर बात की और कहा कि ‘हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किये जाने की आशंका है।’

भारत और पाकिस्तान के नेताओं को बताया महान
ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता ‘महान’ हैं और ‘उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सहमति जताई, जिसके बाद यह सब बंद हो गया।’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘हम दूसरों को भी लड़ने से रोक रहे हैं, क्योंकि आखिरकार हम किसी से भी बेहतर लड़ सकते हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं।’

भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के लगभग दो सप्ताह बाद, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिनों तक सीमा के दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी।

भारत ने कहा था कि दोनों के बीच दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत के दौरान जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी। ये भी बताया गया कि इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...