7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान को प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दे दी… CDS जनरल अनिल चौहान...

पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दे दी… CDS जनरल अनिल चौहान के इंटरव्यू पर भड़के दिग्गज एक्सपर्ट, बताया बहुत खराब डिप्लोमेसी

Published on

सिंगापुर:

भारत के दिग्गज जियो-स्ट्रैटजिस्ट ब्रह्मा चेलानी ने भारत के CDS जनरल अनिल चौहान के इंटरव्यू को भारत का ‘बहुत खराब डिप्लोमेसी’ बताया है। ब्रह्मा चेलानी ने रविवार को भारत सरकार की संघर्ष के बाद संदेश देने की रणनीति की आलोचना की है। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित सांगरी-ला डायलॉग फोरम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की तरफ से भारतीय विमानों के नुकसान की बात स्वीकार करने को “खराब सार्वजनिक कूटनीति” बताया है। उनकी यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के चार दिवसीय अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है, जिसको लेकर प्रोपेगेंडा और नैरेटिव युद्ध चरम पर है। कई लोगों का मानना है कि भारत ने आक्रामक तरीके से नैरेटिव युद्ध नहीं चलाया, जबकि बुरी तरह से हारने के बाद भी पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैलाने में आगे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शांगरी-ला डायलॉग के दौरान भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान द्वारा भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान को स्वीकार करने से पाकिस्तान को प्रचार में बढ़त मिलने की बात कही गई है।

आपको बता दें कि शांगरी-ला डायलॉग में जनरल चौहान ने स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान से संघर्ष के दौरान कुछ लड़ाकू विमान खोए। हालांकि उन्होंने संख्या या प्रकार का खुलासा नहीं किया। उन्होंने जोर दिया कि महत्वपूर्ण यह है कि इन नुकसानों से क्या सीखा गया और कैसे रणनीति में सुधार किया गया। उनके मुताबिक भारतीय वायुसेना ने रणनीतिक गलतियों की पहचान की और उन्हें तत्काल सुधारते हुए फिर से हमले किए, जिससे पाकिस्तान को गहरा नुकसान हुआ। लेकिन उनके बयान की टाइमिंग और स्थान पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील स्वीकारोक्ति को विदेशी मंच पर करने से पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा फैलाने में और बढ़त मिलेगी।

जनरल चौहान के इंटरव्यू पर भड़के ब्रह्मा चेलानी
ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर लिखा कि “मोदी सरकार ने सिंगापुर में एक मंच पर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को अनावश्यक रूप से भेजा, जहां उन्होंने रॉयटर्स के साथ एक साक्षात्कार में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान को स्वीकार करके पाकिस्तान को एक प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दिलाई।” उन्होंने कहा कि “ऐसी स्वीकारोक्ति भारतीय धरती से की जानी चाहिए थी साथ ही संक्षिप्त युद्ध में पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में भारत के अपने अनुमान भी होने चाहिए थे।” उन्होंने कहा कि “तथ्य यह है कि सिंगापुर मंच में पाकिस्तान के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष ने भी भाग लिया था, जिसने भारत और पाकिस्तान को एक स्तर पर ला दिया।” आपको बता दें कि जनरल चौहान ने ब्लूमबर्ग टीवी से कहा कि “अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलतियों को समझने में सक्षम थे, उन्हें सुधारा और फिर दो दिनों के बाद फिर से लागू किया और अपने सभी जेट विमानों को फिर से लंबी दूरी पर निशाना लगाने के लिए उड़ाया।” आपको बता दें कि भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए सटीक हवाई हमले किए गए।

ब्रह्मा चेलानी के अलावा एक और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट सुशांत सरीन ने तर्क दिया कि ऑपरेशन का मूल्यांकन विमान के नुकसान के बजाय इसके मकसदों से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दो उद्देश्य थे। 1) पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करना, जिसमें 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया और मकसद पूरा हो गया। 2) पाकिस्तान को संघर्षविराम के लिए मजबूर करना। ये मकसद भी हासिल कर लिया गया, क्योंकि शुरुआती नुकसान के बावजूद, भारत ने न सिर्फ पाकिस्तानी हमलों को पीछे धकेला बल्कि तब तक आगे बढ़ता रहा जब तक कि पंजाबी जनरलों ने युद्ध विराम की भीख नहीं मांगी।” उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान ने 7 मई की रात के बाद अपने लड़ाकू विमानों को एक बार भी नहीं उड़ाया और उसके तुर्की के सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गये। भारत ने पाकिस्तान के सभी चीनी रडार और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए।’ लेकिन चेलानी ने चेतावनी दी कि भारत का स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन युद्ध के मैदान में मिली बढ़त को कमजोर कर रहा है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...