10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलवनडे स्टाइल में इंडिया ए को धोया… टेस्ट सीरीज से पहले तेज...

वनडे स्टाइल में इंडिया ए को धोया… टेस्ट सीरीज से पहले तेज तर्रार शतक ठोक इस अंग्रेज बल्लेबाज ने बढ़ाई टेंशन

Published on

कैंटरबरी:

एक तरफ जहां दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2025 पर टिकी हुई हैं। वहीं इसी बीच इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए का सामना 4 दिन के अन ऑफिसियल टेस्ट मैच में हो रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने करुण नायर की डबल सेंचुरी के दम पर 557 रन बोर्ड पर टांग दिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी जवाबी हमला किया। जिसके बाद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज मैक्स होल्डेन और टॉम हैंस ने भी शतक ठोक दिए।

मैक्स होल्डेन का वनडे जैसा शतक
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने मैक्स होल्डेन के आठवें प्रथम श्रेणी शतक के बावजूद अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मैच में वापसी की जब इंग्लैंड लायंस के पांच विकेट 333 रन पर निकल गए। टॉम हैंस 208 गेंद में 142 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि डैन मूसली ने दो रन बनाये हैं। लायंस अभी भी 224 रन पीछे हैं। मैक्स होल्डेन ने अपना शतक 99 गेंद पर ही पूरा कर लिया। मैक्स होल्डेन ने यह शतक एकदम वनडे क्रिकेट स्टाइल में जड़ा।

मुकेश कुमार का शानदार शतक
मुकेश ने होल्डन (101 गेंद में 101 रन), लायंस के कप्तान जेम्स रियू (8 रन) और रेहान अहमद (तीन) के विकेट चटकाए। होल्डन ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जबकि रियू पगबाधा आउट हुए। अहमद ने दूसरी स्लिप में सरफराज खान को कैच दिया।

इंग्लैंड लायंस ने 14 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये । इससे पहले हैंस और गोल्डन ने तीसरे विकेट के लिये 181 रन जोड़े थे। इंग्लैंड के पूर्व अंडर 19 कप्तान होल्डन ने 99 गेंद में शतक पूरा किया। भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के शिष्य हैंस ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...