9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलअहमदाबाद का मजाक उड़ा रहे होंगे कोलकाता के फैंस, क्वालिफायर को बारिश...

अहमदाबाद का मजाक उड़ा रहे होंगे कोलकाता के फैंस, क्वालिफायर को बारिश के चलते किया गया था शिफ्ट

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स की टीम से है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच में जैसे ही टॉस हुआ तो तुरंत बारिश विलेन बनकर आ गई। यह मैच कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में इसे बारिश से बचाने के लिए अहमदाबाद में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसे में अब कोलकाता के क्रिकेट फैंस बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि

कोलकता के फैंस को झटका
बारिश के डर से मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था। कोलकाता की टीम केकेआर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इसलिए, फैंस के लिए यह दोहरा झटका था। वे अब आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। इन टीमों ने प्ले-ऑफ में जगह पहले ही बना थी। पिछले साल केकेआर ने आईपीएल जीता था।

इसलिए, ईडन गार्डन्स को फाइनल और क्वालिफायर 2 की मेजबानी मिली थी। इस साल ईडन गार्डन्स में फैंस का अनुभव अच्छा नहीं रहा। केकेआर अपने सात मैचों में से चार हार गई और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। फिर भी, आईपीएल प्रेमी दो बड़े मैचों का इंतजार कर रहे थे। वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना चाहते थे।

फैंस ने खड़े किए सवाल
अहमदाबाद में बारिश देखकर कोलकाता के फैंस बीसीसीआई के फैसले का मजाक बना रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज कोलकाता में मौसम साफ है और वहां बारिश का चांस बेहद कम है। ऐसे में आज का क्वालिफायर वहां बिना किसी रुकावट के हो सकता था। लेकिन बारिश के डर के चलते ही फैसला लिया गया था कि मैच अहमदाबाद में होगा, हालांकि ऐसा नहीं है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...