8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलछठे खिताब का अधूरा सपना और पंजाब से हार की निराशा, मुंबई...

छठे खिताब का अधूरा सपना और पंजाब से हार की निराशा, मुंबई इंडियंस के खेमे में यूं पसरा सन्नाटा

Published on

अहमदाबाद

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हरा दिया और उनका छठी और सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने का सपना मिट्टी में मिला दिया। बता दें कि 2013 में पहली बार आईपीएल टाइटल जीतने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पांच साल में मुंबई आईपीएल का एक भी खिताब न जीती हो। 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट जीता था। उसके बाद से वे अब तक आईपीएल नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, मुंबई के छठे टाइटल की तलाश जारी रहेगी।

पंजाब से हारने के बाद मुंबई के खेमे में थी मायूसी
पंजाब किंग्स से दूसरा क्वालिफायर हारने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काफी मायूस हो गए थे। मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर ही बैठ गए थे। वहीं रोहित शर्मा का भी चेहरा उतर गया था। इसके अलावा अश्विनी कुमार भी निराश नजर आ रहे थे। फिर उनको जसप्रीत बुमराह ने कंसोल किया था। खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें मैच के दौरान उनके रिएक्शन हैरान करने वाले हैं।

वह भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं लग रही थीं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जब मुंबई प्लेऑफ में पहुंची थी तो नीता अंबानी ने अपने हाथ से छठी आईपीएल ट्रॉफी का जेस्चर किया था। लेकिन, टीम उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हो सकता है कि अब हम एमआई में अगले सीजन कुछ बड़े बदलाव देखें।

कुछ ऐसा रहा पंजाब और मुंबई का मैच
मुंबई इंडियंस मे टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धाारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। 204 रन का टारगेट पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही 5 विकेट रहते चेज कर लिया। पहली बार किसी टीम ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 200 या उससे अधिक रन का टारगेट चेज किया है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...