9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस हारी, कप्तान हार्दिक पंड्या का बुरा हाल, फिर पंजाब किंग्स...

मुंबई इंडियंस हारी, कप्तान हार्दिक पंड्या का बुरा हाल, फिर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने यूं संभाला

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक हाई स्कोरिंग मैच में 5 विकेट से हरा दिया। पहली बार मुंबई 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में हारी है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है।

जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विनिंग सिक्स लगाया तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर ही सिर नीचा करके बैठ गए थे। वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। उनकी बॉडी लेंगवेज से हार का दर्द साफ पता चल रहा था। पंड्या बैठे हुए ही थे। फिर इसके बाद पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस आए और उन्होंने हार्दिक पंड्या को कंसोल करने की कोशिश की। इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है। स्टोयनिस ने स्पोर्ट्समेन स्पिरिट दिखाई और अपने विरोधी को कंसोल किया। उनके इस जेस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है।

कोई नई टीम बनेगी इस बार आईपीएल चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों ही ऐसी टीमें हैं जो 18 साल से अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी की खोज में हैं। लेकिन, इस बार किसी एक का सपना पूरा होने वाला है। किसी एक टीम का सूखा खत्म होने वाला है। पंजाब और आरसीबी के बीच ही फाइनल है। ऐसे में इस बार आईपीएल को नया विनर मिलने वाला है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालिफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। एमआई के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 44-44 रन बनाए थे। 204 रन का बड़ा टारगेट पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही 5 विकेट रहते चेज कर लिया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रन की कप्तानी पारी खेली।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...