13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में शशि थरूर बनाम बिलावल भुट्टो… पाकिस्तानी दल को चंद दोस्त...

अमेरिका में शशि थरूर बनाम बिलावल भुट्टो… पाकिस्तानी दल को चंद दोस्त देशों के अलावा नहीं मिला कहीं भाव, ट्रंप प्रशासन से भी नहीं मिला वक्त

Published on

इस्लामाबाद/न्यूयॉर्क

भारत के खिलाफ अपने नैरेटिव को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान ने एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल भुट्टो कर रहे हैं जो शहबाज शरीफ के पिछले कार्यकाल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री थे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल आज से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के 15 में से 14 सदस्य देशों के साथ बातचीत शुरू कर रहा है। बिलावल भुट्टो और सीनेटर शेरी रहमान पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, जबकि प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य अलग-अलग फ्लाइट से अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में हिना रब्बानी खार, डॉ. मुसादिक मलिक, खुर्रम दस्तगीर खान, बुशरा अंजुम बट, तहमीना जंजुआ और जलील अब्बास जिलानी जैसे वरिष्ठ राजनीतिक नेता शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्पेशल एडवाइजर सैयद तारिक फातमी के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल 2 जून यानि आज से मास्को का दौरा शुरू कर चुका है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हालिया संघर्ष के बाद भारत जिस तरह का नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है, पाकिस्तान उसे चुनौते देने अपने प्रतिनिधिमंडल को भेज रहा है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के साथ बैठकों के अलावा, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाकी 14 सदस्य देशों के राजदूतों से भी मिलेगा, जिनमें चीनी और रूसी संयुक्त राष्ट्र दूत भी शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र संवाददाता संघ (यूएनसीए) को भी संबोधित करेगा। लेकिन पाकिस्तान में चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या बिलावल भुट्टो शशि थरूर का मुकाबला कर पाएंगे, जो उसी दौरान अमेरिका में होंगे।

दोस्त देशों के साथ ही पाकिस्तान की बैठकें
संयुक्त राष्ट्र के पत्रकारों को संबोधित करने के अलावा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पत्रकारों से भी अमेरिका में बात करने वाला है। जबकि दल इस्लामिक सहयोग संगठन यानि ओआईसी देशों के राजदूतों और गुटनिरपेक्ष आंदोलन संगठन के राजदूतों के साथ बैठकें शामिल हैं। हालांकि क्या ये प्रतनिनिधिमंडल अमेरिकी मीडिया और संपादकों और मानवाधिकार तथा शांति एवं सुरक्षा संगठनों के साथ बैठकें करेगा या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी दल की अधिकांश बैठकें उन देशों के राजनयिकों के साथ हो रही हैं, जिनके पाकिस्तान के साथ पहले से ही मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और जो पाकिस्तान की स्थिति से पहले से ही सहमत हैं। ज्यादातर देशों के भारत से संबंध हैं और उन देशों के बड़े अधिकारियों से वक्त मिलने में मुश्किलें आ रही हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप के कड़े बयान के बावजूद अभी तक अमेरिका ने साफ नहीं किया है कि उनके प्रशासन के कौन से अधिकारी पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। 5 जून को एक अमेरिकी थिंक टैंक के साथ बैठक और बातचीत की खबरें हैं। लेकिन पाकिस्तान को सबसे ज्यादा डर शशि थरूर को लेकर है, जो लैटिन अमेरिकी देशों का दौरा करने के बाद उसी दौरान वाशिंगटन में होंगे। भारती विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहले ही वाशिंगटन का दौरा कर रहे हैं और पाकिस्तान में इस बात की चर्ता हो रही है कि क्या बिलावल भुट्टो, शशि थरूर का मुकाबला कर सकेंगे?

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...