15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयशिलांग में मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंदौर के राजा का शव हनीमून पर...

शिलांग में मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंदौर के राजा का शव हनीमून पर गई पत्नी की हो रही तलाश

Published on

शिलांग में मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंदौर के राजा का शव हनीमून पर गई पत्नी की हो रही तलाश,मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलांग गए एक दम्पति के 11 दिन से लापता होने के मामले में पिछले साल (2024 में) एक बड़ा खुलासा हुआ था। जहां पति राजा रघुवंशी का पार्थिव शरीर बरामद किया गया था। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। जहां 23 मई की शाम से दोनों ओसारा हिल्स से लापता हो गए थे। इसके बाद, अलग-अलग टीमों ने जांच शुरू कर दी थी।राजा रघुवंशी का पार्थिव शरीर एक खाई से बरामद किया गया था। वहीं, पत्नी सोनम की तलाश तब भी जारी थी

राजा थे इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी

मृतक राजा रघुवंशी इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। जो अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे। इसी दौरान, वह अचानक लापता हो गए थे। दोनों का आखिरी लोकेशन शिलांग में ही मिला था। राजा रघुवंशी का पार्थिव शरीर आखिरी लोकेशन से कुछ दूरी पर ही मिला था। राजा का शव काफी खराब हालत में मिला था, जिससे पहचानना मुश्किल हो रहा था।

भाई ने की थी शव मिलने की पुष्टि

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने शव मिलने की पुष्टि की थी। बताया गया था कि हाथ पर राजा नाम लिखा हुआ था। वहीं, राजा के दूसरे भाई विपिन ने पहचान की थी कि शव उस जगह से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर मिला था जहां स्कूटर मिला था। उस समय राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी थी। शिलांग पुलिस ने भी उसी इलाके में उनकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी जहां राजा का शव मिला था।

यह भी पढ़िए: Covid Alert कोरोना का नया सिमटम आया सामने लोगों को सुनने में होगी परेशानी जानिए और क्या होगा

तलाश अभियान में आई थीं दिक्कतें

बताया गया था कि खराब मौसम के चलते तलाश अभियान में दिक्कतें आ रही थीं। फिसलन और बारिश के कारण ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाके में बचाव दल को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़िए: Monsoon 2025 आने से पहले ही लौट गया अब क्या होगा जानिए

कैलाश विजयवर्गीय ने भी जताया था दुख

राजा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और इंदौर में शोक की लहर दौड़ गई थी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजा की मौत पर संवेदना व्यक्त की थी और परिवार को हिम्मत देने की बात कही थी। इस घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...