26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़BHEL BHOPAL यूनिट में मनाया जा रहा है पूरे कारखाने में “पर्यावरण...

BHEL BHOPAL यूनिट में मनाया जा रहा है पूरे कारखाने में “पर्यावरण जागरूकता माह”—  इकाई प्रमुख ने दिलाई सभी महाप्रबंधकों के साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को “पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा” दिलाई

Published on

भेल भोपाल
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गत दिवस बीएचईएल भोपाल में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुनः जागृत करने हेतु ” वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति थीम के साथ पूरे कारखाने में “पर्यावरण जागरूकता माह” मनाया जा रहा है। पूरे माह भर विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।  
एक सादे कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के टाउनशिप स्थित मियावाकी जंगल के प्रांगण में बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी महाप्रबंधकों के साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के साथ “पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा” दिलाई।

उन्होने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आपको स्वयं तथा अपने परिवार व मित्रों सहित, पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार अपनाने हेतु संकल्पित रहना चाहिए। अन्य कर्मचारियों को जागृत करने एवं पर्यावरण सरंक्षण की भावना को प्रत्येक स्तर/ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक प्रभावी बनाने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों, सीआईएसएफ ने सायरन की आवाज के साथ अपने-अपने कार्यस्थल पर “पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा” ली।

यह भी पढ़िए: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया

इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख के नेतृत्व में बीएचईएल भोपाल कारखाने के टाउनशिप क्षेत्र में जम्बूरी मैदान के समीप चिन्हित स्थान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकगण, एचएसई विभाग, टाउनशिप विभाग एवं मानव संसाधन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं यूनियन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए: BHOPAL THIEVES GANG: भोपाल में कार सवार चोरों का गिरोह गिरफ़्तार खाली घरों की रेकी कर करते थे चोरी करोड़ों की संपत्ति का ख़ुलासा

बीएचईएल भोपाल के पर्यावरण जागरूकता माह के दौरान और भी कई कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत हरित बीएचईएल एवं ऊर्जा सरंक्षण विषयों पर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम, टाउनशिप क्षेत्र में प्लास्टिक उन्मूलन हेतु हाट-बाज़ारों व रहवासी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण, तथा बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों में पर्यावरण जागरूकता हेतु हेतु पर्यावरण संबन्धित विषयों पर स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता एवं बीएचईएल भोपाल के विभिन्न विभागों में अंतर्विभागीय पर्यावरण संबंधी प्रोजेक्ट्स की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा
उपरोक्त सभी कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग एवं टाउनशिप विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...