9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर मुहिम

बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर मुहिम

Published on

भेल भोपाल

बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर मुहिम,विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, श्रम विभाग, राज्य टास्क फोर्स और एनजीओ चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाय) के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक विशेष जागरूकता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।

इस अभियान की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट परिसर से एक जनजागरूकता रैली और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसे भोपाल के अपर जिला दंडाधिकारी प्रकाश नायक ने रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त श्रम आयुक्त जैस्मीन अली की उपस्थिति भी विशेष रूप से रही।

जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के उन क्षेत्रों में बाल श्रम के प्रति जनमानस को संवेदनशील बनाना है, जहां बीते वर्षों में बाल श्रम की घटनाएं अधिक पाई गई हैं, खासकर पुराने भोपाल के भीड़भाड़ वाले मोहल्लों में। प्रचार वाहन और रैली के माध्यम से अभियान शहर के प्रमुख स्थलों जैसे सेंट्रल बस स्टैंड, पुराने भोपाल की घनी आबादी वाले इलाके, और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पर संपन्न होगा।

फ्लैग-ऑफ समारोह के साथ ही बाल श्रम के खिलाफ समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें आम नागरिकों से बाल श्रम उन्मूलन के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इस मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और लोग बाल अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए: LIVE Indore Couple Case Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड पत्नी सोनम और प्रेमी राज पर कस रहा शिकंजा दोनों एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड

सीआरवाय और जिला प्रशासन का यह सामूहिक प्रयास समाज में बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...